गोरखपुर : दिनदहाड़े पूर्व पार्षद की हत्या से दहला गोरखपुर, हमलावरों का दुस्साहस देख सहमे लोग

बदमाशो ने पहले गोली, फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

गोरखपुर। चिलुआताल थाना क्षेत्र के बरगदवा में मंगलवार सुबह हुई पूर्व पार्षद राजकुमार चौहान की नृशंस हत्या ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से न सिर्फ स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई, बल्कि कानून-व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राजकुमार चौहान रोज की तरह सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे। तभी पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने बेहद सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सबसे पहले उनके सिर में गोली मारी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। इसके बाद भी हमलावर नहीं रुके और उन्होंने सीने में चाकू से कई वार किए।

जान बचाने की कोशिश में घायल चौहान करीब 100 मीटर तक भागे, लेकिन हमलावरों ने उनका पीछा कर दोबारा हमला किया और उन्हें मौत के घाट उतार दिया। घटना की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात को अंजाम देने के बाद भी बदमाश कुछ देर तक मौके पर ही डटे रहे और मौत की पुष्टि होने के बाद आराम से फरार हो गए। इससे साफ जाहिर होता है कि आरोपियों के मन में पुलिस का कोई खौफ नहीं था।

बताया जा रहा है कि हमलावर अपनी गाड़ी कुछ दूरी पर खड़ी कर पैदल ही मौके तक पहुंचे थे, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो सके। घटना के तुरंत बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में चौहान को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के  मुद्दे पर वकीलों का स्वर हुआ मुखर, हुई तेज नारेबाजी  Read More अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के  मुद्दे पर वकीलों का स्वर हुआ मुखर, हुई तेज नारेबाजी 

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई है और एहतियातन भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

साइबर क्राइम पुलिस सोनभद्र ने सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार Read More साइबर क्राइम पुलिस सोनभद्र ने सस्ते श्रृंगार की सामग्री बेचने के नाम पर ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले 03 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित कर दी हैं और दावा किया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस जघन्य हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है और लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

खेत में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी Read More खेत में अधेड़ का शव मिलने से फैली सनसनी

Post Comments

Comments