CHOअंम्बुज मिश्रा के लापरवाही से उप स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर का समय से नही हो संचालन

मीडिया पड़ताल में सीएचओ अंबुज मिश्रा मिले ड्यूटी से गायब बीसीपीएम व अधीक्षक की मिलीभगत से डियूटी से गायब रहने में सफल है सीएचओ अंबुज मिश्रा अधीक्षक डा० अभय सिंह के कड़े निर्देश के बाद में भी उप स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर हाल बेहाल 

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बस्ती।
 
बस्ती जिले केमुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया के अंतर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिर्जापुर पर तैनात सीएचओ अंबुज मिश्रा की मनमानी ड्यूटी से उप स्वास्थ्य केंद्र का समय से संचालन नहीं हो पा रहा है ।
 
उप स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर का समय से संचालन न होने से ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं और ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को मजबूर होकर इधर-उधर झोलाछाप डॉक्टरों से शुल्क देकर इलाज कराना पड़ रहा है जिसमें बीसीपीएम व अधीक्षक अहम भूमिका हैं ।
 
 आपको बता दे कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हर्रैया के अधीक्षक डा० अभय सिंह व बीसीपीएम का कारनामा जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है । मीडिया टीम ने कई बार लगातार सीएचसी हर्रैया के अन्तर्गत उप स्वास्थ्य केंद्र / आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिर्जापुर का स्थलीय पड़ताल किया  है जिसमें अधिक बार उप स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटकता मिला है ।
 ग्राम पंचायत मिर्जापुर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर बना हुआ है लेकिन अभी तक ठेकेदार द्वारा स्वास्थ्य विभाग को हैंड ओबर नही किया गया है
 
जिसके कारण CHO अपना मनचाहा स्थान पर डियूटी करते हैं । उक्त प्रकरण में फोन के माध्यम से CHC हर्रैया अधीक्षक डॉक्टर अभय सिंह ने बताया कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर मिर्जापुर का अभी विभाग को हैंडओवर नही हो पाया है जिसके कारण  CHO अंबुज मिश्रा ग्राम प्रधान के घर पर बैठते हैं लेकिन फोन के माध्यम से ग्राम प्रधान पवन कुमार पाल ने कहा कि हमारे घर पर CHO नही बैठते और न ही कोई सामग्री है ।
 
अब बड़ी बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई समस्त समस्त दवाइयां सामग्री कहां पर है ? CHO कहां बैठते हैं और CHO की हाजिरी कहां से लगती है ? और प्रतिमाह मानदेय कैसे मिलता है ? जो जांच का विषय बना हुआ है । उक्त प्रकरण में डीसीपीसी ने कहा कि अधीक्षक से जानकारी करके ड्यूटी से गायब CHO के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी ।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

नवीनतम समाचार