झूंसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: डीपी एक्ट व जानलेवा हमले समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित 3 अभियुक्त गिरफ्तार।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को झूंसी बस स्टैंड के पास गारापुर रोड से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार थाना झूंसी में पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026 के तहत धारा 498ए, 323, 504, 506, 307, 354, 376, 269, 270, 12

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात
झूंसी, प्रयागराज।

थाना झूंसी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दहेज प्रताड़ना, जानलेवा हमला, मारपीट और छेड़खानी समेत कई गंभीर धाराओं में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को झूंसी बस स्टैंड के पास गारापुर रोड से गिरफ्तार कर उनके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार थाना झूंसी में पंजीकृत मु0अ0सं0 20/2026 के तहत धारा 498ए, 323, 504, 506, 307, 354, 376, 269, 270, 120बी भादवि तथा 3/4 डीपी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज था। इन धाराओं में नामजद तीनों आरोपी काफी समय से फरार चल रहे थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए झूंसी पुलिस उनकी लगातार तलाश कर रही थी।

इसी क्रम में सोमवार, 10 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित आरोपी झूंसी बस स्टैंड के पास मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले ए.के. शर्मा, महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति नहीं Read More नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बोले ए.के. शर्मा, महिलाओं के अधिकारों पर राजनीति नहीं

गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में

टीचर्स ऑफ बिहार की त्रैमासिक पत्रिका विद्यार्थी दर्पण का भव्य अनावरण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल Read More टीचर्स ऑफ बिहार की त्रैमासिक पत्रिका विद्यार्थी दर्पण का भव्य अनावरण, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नई पहल

तीनों निवासी ग्राम व पोस्ट मुडियार, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर बताए गए हैं।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें