20 बीयर के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में रखी 20 अदद हंटर प्लेटिनम स्ट्रांग प्रीमियम बीयर (प्रत्येक 500 मिलीलीटर) बरामद की है।
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट
नैनी। रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया तथा ट्रेनों में बढ़ती चोरी की घटनाओं की रोकथाम, अवैध तस्करी पर अंकुश लगाने और अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जीआरपी प्रयागराज को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे, पुलिस उप महानिरीक्षक रेलवे तथा पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रयागराज के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जीआरपी प्रयागराज अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
मंगलवार को स्टेशन छिवकी प्रयागराज जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर 02 के नैनी साइड एंड बेंच के पास से एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान विवेक कुमार (18 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अशोक प्रसाद निवासी नया टोला गोविन्दपुर गोड़ईया स्थान थाना फतुआ जिला पटना (बिहार) के रूप में हुई है।
पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक पिट्ठू बैग में रखी 20 अदद हंटर प्लेटिनम स्ट्रांग प्रीमियम बीयर (प्रत्येक 500 मिलीलीटर) बरामद की है। बरामद बीयर की कुल अनुमानित कीमत लगभग 3500 रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त ट्रेन के माध्यम से शराब की तस्करी कर उसे बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचकर अवैध धन अर्जित करने की फिराक में था। इस संबंध में थाना जीआरपी प्रयागराज में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह (थाना जीआरपी प्रयागराज), उपनिरीक्षक रामकरन सिंह (प्रभारी चौकी जीआरपी छिवकी), उपनिरीक्षक राजकुमार चौहान (प्रभारी चौकी जीआरपी नैनी), एएसआई लाखन सिंह (सीआईबी आरपीएफ प्रयागराज), हेड कांस्टेबल अमित कुमार सिंह (सीआईबी आरपीएफ प्रयागराज), हेड कांस्टेबल शिवनंदन शर्मा (आरपीएफ पोस्ट छिवकी), कांस्टेबल दिनेश चंद्र मिश्रा (चौकी जीआरपी छिवकी) तथा कांस्टेबल संजय कुमार यादव (चौकी जीआरपी नैनी) शामिल रहे।
prayagraj crime news local news uttar pradesh crime news अवैध कारोबार शराब तस्कर गिरफ्तार नैनी रेलवे स्टेशन Police Action पुलिस कार्रवाई अवैध शराब बरामद पुलिस बरामदगी Police Recovery स्थानीय खबर उत्तर प्रदेश क्राइम न्यूज Liquor smuggler arrested प्रयागराज जीआरपी Prayagraj GRP Naini railway station छिवकी जंक्शन Chheoki junction Prayagraj Illegal liquor seized बीयर की तस्करी Beer smuggling रेलवे पुलिस कार्रवाई Railway police action आरपीएफ और जीआरपी RPF and GRP joint action प्लेटफार्म से गिरफ्तारी Arrest from railway platform प्रयागराज अपराध खबर बिहार शराब तस्करी Bihar liquor smuggling आबकारी अधिनियम Excise Act case रेलवे सुरक्षा अभियान Railway security drive विवेक कुमार गिरफ्तार Vivek Kumar arrested Illegal trade रेलवे स्टेशन चेकिंग Railway station checking

Comments