नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नए यमुना पुल से कूदकर बिजली कर्मी ने दी जान, इलाके में मचा हड़कंप।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ा निवासी शुभम शर्मा (28) के रूप में हुई है।
स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो
प्रयागराज। ।
सोमवार दोपहर नए यमुना पुल से कूदकर एक बिजली कर्मी ने आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुल और आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुल पर मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना घाट पर तैनात जल पुलिस और स्थानीय पुलिस को दी।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान कर्नलगंज थाना क्षेत्र के बघाड़ा निवासी शुभम शर्मा (28) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर वह नए यमुना पुल पर पहुंचा और अचानक पुल से नदी में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई और लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही घाट पर तैनात जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और नदी में युवक की तलाश शुरू कर दी। कुछ देर की मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
prayagraj news uttar pradesh news postmortem police investigation पोस्टमार्टम उत्तर प्रदेश समाचार Police Action प्रयागराज समाचार पुलिस जांच पुलिस कार्रवाई नागरिक सुरक्षा Public Safety यमुना पुल Yamuna Bridge बिजली कर्मी आत्महत्या Electrician Suicide नया यमुना पुल New Yamuna Bridge पुल से कूदकर मौत Jump from Bridge Death शुभम शर्मा Shubham Sharma कर्नलगंज थाना Karnalganj Police Station बघाड़ा निवासी Resident Baghaara जल पुलिस प्रयागराज Water Police Prayagraj नदी में मौत Death in River आत्महत्या कारण अज्ञात Suicide Reason Unknown हड़कंप पुल पर Panic on Bridge नदी सुरक्षा River Safety प्रयागराज पुल घटना Prayagraj Bridge Incident

Comments