छत से ईंट-पत्थर फेंककर बुजुर्ग व उनके बेटे को किया घायल, रिपोर्ट दर्ज 

पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं और अक्सर विवाद करते रहते हैं। उनका कहना है कि उनका परिवार शांतिप्रिय है और सभी सदस्य अपने काम-धंधे में लगे रहते हैं, जिससे पड़ोसी उनसे जलन रखते हैं।

Abhinav Shukla Picture
Published On

 
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
नैनी,प्रयागराज ।
 
नैनी कोतवाली क्षेत्र के गंजिया गांव में पड़ोसियों द्वारा छत से ईंट-पत्थर फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में एक बुजुर्ग और उनके बेटे को चोटें आई हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।ग्राम गंजिया, थाना नैनी निवासी रामचन्द्र पुत्र स्व. सिपाही लाल, जो कि सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 मार्च 2026 को सुबह करीब 10 बजे वह अपने बेटे संदीप कुमार के साथ एक रिश्तेदार को छोड़ने जा रहे थे।
 
उसी दिन उनके घर में पोती का जन्मदिन भी था।रामचन्द्र के अनुसार, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले संतोष पुत्र गुण्डे, उसके बेटे गोलू व अंशु, दिवेश पुत्र लवकुश तथा आकाश समेत अन्य लोगों ने छत से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। अचानक हुए इस हमले में रामचन्द्र और उनके बेटे संदीप कुमार को चोटें आईं।
 
 
पीड़ित का आरोप है कि उक्त लोग झगड़ालू प्रवृत्ति के हैं और अक्सर विवाद करते रहते हैं। उनका कहना है कि उनका परिवार शांतिप्रिय है और सभी सदस्य अपने काम-धंधे में लगे रहते हैं, जिससे पड़ोसी उनसे जलन रखते हैं।रामचन्द्र ने थाना नैनी में लिखित तहरीर देकर घटना की सूचना दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें