नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Haryana: हरियाणा में टटीरी गाने को लेकर बढ़ा विवाद, यूट्यूब ने किया ब्लॉक
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला में रैपर-सिंगर बादशाह के हरियाणवी फोक सॉन्ग टटीरी को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता अभय चौधरी की शिकायत पर पंचकूला के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में सिंगर बादशाह (असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया) के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
अब खबर सामने आई है कि कानूनी शिकायतों और सरकारी दबाव के चलते यूट्यूब ने इस गाने की भारत में उपलब्धता को ब्लॉक कर दिया है। भारत में वीडियो देखने की कोशिश करने पर यूजर्स को यह संदेश दिखाई दे रहा है— “This content is not available on this country domain due to a legal complaint from the government.”
यह गाना 1 मार्च 2026 को रिलीज हुआ था और कुछ ही दिनों में सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया था। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद अब भारत में इसकी पहुंच सीमित कर दी गई है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गाने में “आया बादशाह डोली चढ़ाने, इन सबको घोड़ी बनाने” जैसी लाइनें इस्तेमाल की गई हैं, जो महिलाओं और लड़कियों को आपत्तिजनक तरीके से पेश करती हैं। इसके अलावा वीडियो में स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को बैग फेंकते हुए दिखाया गया है, जिसे समाज में गलत संदेश देने वाला बताया जा रहा है।
इस मामले में Haryana State Commission for Women ने भी स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग की चेयरपर्सन Renu Bhatia ने सिंगर बादशाह को 13 मार्च को सुनवाई के लिए समन जारी किया है। उन्होंने कहा कि गाने के बोल अशोभनीय हैं और सांस्कृतिक मर्यादाओं का उल्लंघन करते हैं।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments