नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
जनपद में ‘श्री अन्न’ का प्रचार, लोगों को किया जा रहा जागरूक
इसमें पानी, उर्वरक और कीटनाशकों की आवश्यकता कम होती है
प्रतापगढ़। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विभाग द्वारा शहरों, कस्बों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में एलईडी वैन के माध्यम से ‘श्री अन्न’ के प्रचार-प्रसार का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य किसानों और आम जनमानस को पोषक तत्वों से भरपूर श्री अन्न की खेती और उसके लाभों के प्रति जागरूक करना है। प्रदेश सरकार द्वारा श्री अन्न (बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, सांवा आदि) को बढ़ावा देने के लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
एलईडी वैन जनपद के विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर जाकर श्री अन्न के महत्व पर आधारित लघु फिल्म, गीत, विज्ञापन और डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से लोगों को जानकारी प्रदान कर रही है।स्वास्थ्य की दृष्टि से यह कैल्शियम, आयरन और फाइबर से भरपूर होता है तथा मधुमेह और मोटापे जैसी बीमारियों से लड़ने में सहायक है। श्री अन्न की खेती के लिए बहुत कम पानी की आवश्यकता होती है और यह प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में भी आसानी से उगाया जा सकता है। इसकी खेती में लागत भी कम आती है, क्योंकि इसमें पानी, उर्वरक और कीटनाशकों की आवश्यकता कम होती है।
जनपद में कृषि विभाग प्रतापगढ़ द्वारा एलईडी वाहन का संचालन प्रारंभ किए जाने के उपरांत उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव ने हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया। इसके बाद विकास खंड मानधाता के ग्राम रामपुर मुस्तर्का तथा विकास खंड लक्ष्मणपुर के जेठवारा बाजार में एलईडी वाहन के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने एलईडी पर प्रसारित लोकगीतों और चलचित्रों के माध्यम से श्री अन्न के महत्व की जानकारी प्राप्त की और कार्यक्रम का आनंद लिया।
pratapgarh news प्रतापगढ़ समाचार श्री अन्न प्रचार अभियान Millets Awareness Campaign Millets Promotion Program श्री अन्न जागरूकता अभियान Millets Revival Program UP उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम Agriculture Department Pratapgarh कृषि विभाग प्रतापगढ़ Millets Farming Benefits बाजरा ज्वार रागी कोदो सांवा Healthy Millets Food श्री अन्न के फायदे LED Van Awareness Campaign एलईडी वैन जागरूकता अभियान

Comments