अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग 2026 महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन 8 मार्च को 

उनमें 13 वर्ष से कम ,13 से 18 वर्ष एवं 18वर्ष से ऊपर की बालिकाएं /महिलाएं भाग ले सकती हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

प्रतापगढ़। संयुक्त निदेशक माय भारत समर बहादुर सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर माय भारत एवं स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 8 मार्च रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे साकेत महाविद्यालय प्रतापगढ़ में अस्मिता लीग 2026 महिला सशक्तिकरण और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर कुल 9 प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है, जिसमें 100 मी. 200 मी. व 400 मी. दौड़ का आयोजन होगा।उनमें 13 वर्ष से कम ,13 से 18 वर्ष एवं 18वर्ष से ऊपर की बालिकाएं /महिलाएं भाग ले सकती हैं।
 
प्रत्येक इवेंट में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा ।कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को खेल  के माध्यम से सशक्त बनाना तथा उन्हें प्रतिस्पर्धा मंच प्रदान करना है।उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत वर्ष 2021 में हुई थी।इसका उद्देश्य देश में महिलाओं की खेलों में भागीदारी बढ़ाना और कई नई प्रतियोगिताओं की पहचान कराना है।
 
उपरोक्त के संबंध में शुक्रवार को माय भारत कार्यालय प्रतापगढ़ में संयुक्त निदेशक समर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक सम्पन्न हुई, जिसमें समाजसेवी रोशन लाल उमरवैश्य, पूर्व सहायक निदेशक सूचना आरबी सिंह ,साकेत महाविद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती डॉ.अनीता पांडेय ,खेलो इंडिया कोच आशुतोष कुमार सिंह ,रंजय मिश्र एडवोकेट, श्याम नारायण पटेल, दिनेश प्रताप सिंह, विशाल रावत व अन्य संबंधित उपस्थित  थे। संयुक्त निदेशक ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को माय भारत पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इस संबंध में शुक्रवार से रजिस्ट्रेशन प्रारम्भ हो गया है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार