नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कलेक्ट्रेट सभागार में कृषि यंत्रों के लिए ई-लॉटरी संपन्न
चयनित किसानों को एसएमएस से दी गई सूचना
अमेठी। जनपद में किसानों को आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट सभागार में सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू (सीआरएम) योजना के अंतर्गत कृषि यंत्रों के चयन हेतु ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय कार्यकारी समिति की उपस्थिति में संपन्न हुई। उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जनपद में विभिन्न कृषि यंत्रों के लिए किसानों द्वारा आवेदन किए गए थे।
इनमें लेजर लैंड लेवलर के 01 लक्ष्य के सापेक्ष 13 किसानों, पावर ऑपरेटेड चाफ कटर के 03 लक्ष्य के सापेक्ष 05 किसानों, रोटावेटर के 01 लक्ष्य के सापेक्ष 03 किसानों तथा बेलिंग मशीन (180 से 200 किग्रा.) के 01 लक्ष्य के सापेक्ष 03 किसानों द्वारा आवेदन किया गया था। निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी प्रक्रिया पूरी की गई। ई-लॉटरी में चयनित एवं प्रतीक्षारत किसानों को उनके मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से चयन एवं बिल अपलोड करने की अंतिम तिथि की सूचना पोर्टल द्वारा भेज दी गई है।
यदि निर्धारित समयावधि में चयनित लाभार्थी कृषि यंत्र नहीं खरीदते हैं, तो शेष लक्ष्यों के सापेक्ष ई-लॉटरी से तैयार प्रतीक्षा सूची के क्रम में अन्य किसानों का चयन किया जाएगा। ई-लॉटरी के माध्यम से लेजर लैंड लेवलर हेतु विकास खंड जगदीशपुर के किसान इश्तियाक अहमद, विकास खंड सिंहपुर की सुमित्रा, तथा बेलिंग मशीन के लिए विकास खंड जामों के किसान विक्रम सिंह का चयन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) अनिल चतुर्वेदी, उप कृषि निदेशक एवं जिला कृषि अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, जिला उद्यान अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा के प्रभारी, प्रगतिशील किसान हारित सिंह, विनोद शुक्ला, किरन तिवारी, निर्मला देवी सहित अन्य आवेदक किसान उपस्थित रहे।
amethi news अमेठी समाचार Collectorate Amethi News कलेक्ट्रेट अमेठी Agriculture Machinery Lottery कृषि यंत्र ई-लॉटरी E Lottery for Farmers Sub Mission on Agriculture Mechanization Agriculture Mechanization Scheme Crop Residue Management Scheme CRM Scheme Farmers Laser Land Leveler Subsidy Rotavator Subsidy Scheme Power Operated Chaff Cutter Baling Machine Scheme Farmers Subsidy Scheme UP

Comments