श्री बांके बिहारी मंदिर में धूम धाम से मनाया गया रंगोत्सव, फाग गायन के बाद फूल एवं गुलाल से ठाकुर जी को सजाया गया

एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाया,ठंडई ,गुझिया चिप्स पापड़ का किया गया वितरण

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश-

 रॉबर्ट्सगंज नगर के रामलीला मैदान स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में बुधवार को रंगोत्सव धूमधाम से मनाया गया। फाग गायन के बाद फूल एवं गुलाल से ठाकुर जी को सजाया गया। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर ठंढई, गुझिया, चिप्स, पापड़ के वितरण किया गया। लोग अपने अपने घरों से पकवान एवं फूल, अबीर ,गुलाल लेकर आए थे। 

बता दें कि यह परंपरा वर्ष 2019 से प्रारंभ की गयी है,तत्पश्चात सभी लोगों ने इस पवित्र एवं पावन पर्व पर शपथ लिया कि सभी उपस्थित लोग नशे से दूर रहेंगे और समाज में नशा मुक्ति के लिए वर्ष पर्यंत काम करेंगे।

फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ Read More फार्मर रजिस्ट्री अभियान: खातेदारों के अंश निर्धारण हेतु चार दिवसीय विशेष पहल प्रारंभ

इस अवसर पर सर्व श्री जितेंद्र सिंह,रामप्रसाद यादव,पवन जैन,धर्मेश सिंह खरवार,विनोद केशरी, प्रदीप चौबे,राकेश कुमार गुप्ता, पुजारी विनय शंकर पाण्डे,राजेश सोनी, सोनू जैन,चंदन केशरी,कृष्ण मोहन,अभिषेक, यादव अनुराग यादव,अपूर्व यादव, आयुष,आदर्श,प्रांजल आदि लोग रहे।

जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण,  दिये गुणवत्ता व समयबद्धता पर  जोर Read More जिलाधिकारी चर्चित गोंड ने किया विकास कार्यों का औचक निरीक्षण, दिये गुणवत्ता व समयबद्धता पर जोर

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें