नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान
Kal Ka Mausam: होली के बाद उत्तर भारत में गर्मी ने तेजी पकड़नी शुरू कर दी है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ पहाड़ों पर भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। इस बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चार राज्यों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया है। यह बारिश गर्मी से राहत तो दे सकती है, लेकिन बिना तैयारी के घर से निकलने वालों के लिए परेशानी भी बन सकती है।
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
-
Himachal Pradesh: 7 से 10 मार्च के बीच बर्फबारी और हल्की बारिश की संभावना।
-
Uttarakhand: 8 से 10 मार्च तक बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान।
-
Jammu and Kashmir और Ladakh: 7 से 10 मार्च के बीच बर्फबारी के साथ हल्की बारिश की संभावना।
-
कोंकण क्षेत्र के कुछ इलाकों में गर्म मौसम बना रहने का अनुमान।
-
Gujarat और Andhra Pradesh में 6 मार्च को गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना।
-
मन्नार की खाड़ी के आसपास दबाव का क्षेत्र बनने से दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार।
दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम?
Delhi NCR में मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। 6 और 7 मार्च को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। वातावरण में नमी 40 से 80 प्रतिशत के बीच रह सकती है। दिन में तेज धूप और रात के तापमान में बढ़ोतरी के कारण गर्मी का असर बढ़ेगा।
उत्तर प्रदेश का मौसम
Uttar Pradesh में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। दोपहर के समय अचानक गर्मी बढ़ सकती है और कई जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, लखनऊ और बिजनौर सहित कई जिलों में गर्मी बढ़ने की संभावना जताई गई है।
राजस्थान में तेज गर्मी का असर
Rajasthan में अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 से 8 डिग्री अधिक दर्ज किया जा रहा है। जयपुर केंद्र के अनुसार गुजरात और अरब सागर क्षेत्र के ऊपर बने प्रतिचक्रवाती तंत्र के कारण आगामी एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा। दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में 8 से 10 मार्च के दौरान तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।
तमिलनाडु में बढ़ेगा तापमान, हल्की बारिश के आसार
Tamil Nadu में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का अनुमान है। हालांकि मन्नार की खाड़ी के पास बने दबाव क्षेत्र के कारण पश्चिमी घाट और दक्षिणी तटीय जिलों में 9 मार्च तक हल्की बारिश हो सकती है। 10 मार्च को तमिलनाडु और पुडुचेरी के कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना है, जिससे अस्थायी राहत मिल सकती है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments