2000 Rupee Note: 2000 रुपये के नोटों को लेकर आया बड़ा अपडेट, RBI ने दी ये जानकारी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

2000 Rupee Note: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 19 मई 2023 को 2000 के नोट को प्रचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। उस समय बाजार में इन नोटों की कुल कीमत करीब 3.56 लाख करोड़ रुपये थी।

आरबीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार, 28 फरवरी 2026 तक यह राशि घटकर 5,551 करोड़ रुपये रह गई है। यानी लगभग 98.44% 2000 के नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ चुके हैं।

सामान्य बैंकों में बदलने की सुविधा बंद

सामान्य बैंक शाखाओं में जाकर 2000 के नोट बदलने या जमा करने की सुविधा 7 अक्टूबर 2023 को बंद कर दी गई थी।

हालांकि यह नोट अभी भी वैध मुद्रा (Legal Tender) है। यदि आपके पास 2026 में भी 2000 का नोट है, तो घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अब इसे केवल सीधे आरबीआई के माध्यम से ही जमा या बदला जा सकता है।

Holi 2026: रंगों के साथ दुर्लभ चंद्र ग्रहण का संयोग, बरतें ये सावधानी Read More Holi 2026: रंगों के साथ दुर्लभ चंद्र ग्रहण का संयोग, बरतें ये सावधानी

आरबीआई कार्यालय में जाकर ऐसे बदलें नोट

आप सीधे आरबीआई के 19 निर्गम (Issue) कार्यालयों में जाकर नोट जमा या बदल सकते हैं। एक बार में अधिकतम 20,000 तक के नोट बदले जा सकते हैं। साथ में आधार कार्ड, पैन कार्ड और बैंक पासबुक या कैंसिल चेक लेकर जाएं। आमतौर पर कामकाज का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक रहता है।

Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान Read More Kal Ka Mausam: कल 27 फरवरी को देशभर में कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

डाक के जरिए भी जमा कर सकते हैं

यदि आप आरबीआई कार्यालय नहीं जा सकते, तो नोट डाक के माध्यम से भी भेज सकते हैं:

Rule Change: आज से बदले कई बड़े नियम, जानें क्या पड़ेगा असर Read More Rule Change: आज से बदले कई बड़े नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

  1. आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट से ₹2000 नोट क्रेडिट करने का आवेदन फॉर्म डाउनलोड करें।

  2. फॉर्म भरकर उसके साथ बैंक पासबुक की कॉपी, पैन और आधार की स्व-प्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।

  3. नोटों को सुरक्षित लिफाफे में रखकर बीमाकृत स्पीड पोस्ट से नजदीकी आरबीआई कार्यालय भेजें।

  4. राशि सीधे आपके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी।

आरबीआई के 19 निर्गम कार्यालय कहां हैं?

ये कार्यालय अहमदाबाद, बैंगलोर, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, गुवाहटी, हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपूर, नई दिल्ली, पटना और तिरुवंतमपुरम में स्थित हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments