Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: सर्दी का मौसम अब विदा लेने की कगार पर है और देश के कई हिस्सों में तापमान तेजी से बढ़ने लगा है। India Meteorological Department (आईएमडी) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रह सकता है। वहीं मध्य भारत में यह बढ़ोतरी 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।

होली पर पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

होली के दिन पहाड़ी राज्यों जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

वहीं पूर्वोत्तर में मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी हुआ सस्ता, देखें आज के ताजा रेट्स

मैदानी इलाकों में बढ़ेगा पारा

Holi 2026: कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय Read More Holi 2026: कब है होलिका दहन? जानें शुभ मुहूर्त का समय

आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होगी। इसके बाद चार दिनों में तापमान 3-4 डिग्री तक गिर सकता है।

Chandar Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये काम, जानें क्या है धार्मिक मान्यता Read More Chandar Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के समय भूलकर भी न करें ये काम, जानें क्या है धार्मिक मान्यता

उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी क्षेत्रों में अगले चार दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी। इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। कुल मिलाकर, अगले सात दिनों तक कई इलाकों में तापमान सामान्य से 4-6 डिग्री अधिक रहने की संभावना है।

मध्य भारत में भी बढ़ेगी गर्मी

मध्य भारत में अगले चार दिनों में 2-4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। इसके बाद तीन दिनों तक विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि छतीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में अगले तीन दिनों के दौरान करीब 2 डिग्री की अतिरिक्त बढ़ोतरी हो सकती है।

महाराष्ट्र, गुजरात और तमिलनाडु का हाल

महाराष्ट्र में अगले चार दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि, उसके बाद स्थिरता रहेगी। गुजरात में अगले दो दिनों में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी, फिर पांच दिन तक खास बदलाव नहीं है। तमिलनाडु में शुरुआती दो दिन तापमान स्थिर रहेगा, फिर तीन दिनों में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी संभव है। देश के अन्य हिस्सों में फिलहाल अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments