जनकल्याण हेतु करहा पूजन का आयोजन, सैकड़ों श्रद्धालु रहे उपस्थित

अनुष्ठान के दौरान भगत अनिल ने धार्मिक परंपरा के अनुसार खौलते दूध से स्नान करने की रस्म निभाई

Swatantra Prabhat Picture
Published On

रतन पांडेय -सीखड़,मीरजापुर  

सीखड़ ग्राम पंचायत स्थित बुद्धि राम डेरी परिसर में रविवार देर रात जनकल्याण की कामना को लेकर करहा पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मां दुर्गा के उपासक काशी भगत अनिल द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए और महिलाओं ने पारंपरिक पचरा गीत गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।

अनुष्ठान के दौरान भगत अनिल ने धार्मिक परंपरा के अनुसार खौलते दूध से स्नान करने की रस्म निभाई। इस दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे और माता रानी का गुणगान करते रहे। कार्यक्रम स्थल पर भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

अनुष्ठान के दौरान भगत अनिल ने धार्मिक परंपरा के अनुसार खौलते दूध से स्नान करने की रस्म निभाई

समस्त पूजन आचार्य सुनील कुमार मिश्रा एवं आचार्य अखिल भोलू मिश्रा के निर्देशन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर श्री श्री 1008 श्रीमद् जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी हरिप्रपन्नाचार्य जी महाराज, मानस किंकर दिनकर जी महाराज, बुद्धि राम यादव, सुशील बच्ची यादव, राजन यादव, बबलू यादव, प्रदीप पांडेय, अजित पांडेय, धर्मराज यादव, बब्बल पांडेय, केशव यादव, बनवारी यादव, गुड़िया, रेखा, संगीता, मुन्नी देवी सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

करेली में गोली मारकर हत्या Read More करेली में गोली मारकर हत्या

कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और आयोजकों ने इसे जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना से जुड़ा धार्मिक आयोजन बताया।

CEIR पोर्टल का कमाल: गोरखपुर पुलिस ने 852 गुम मोबाइल ढूंढकर लौटाए, 1.27 करोड़ की संपत्ति बरामद  Read More CEIR पोर्टल का कमाल: गोरखपुर पुलिस ने 852 गुम मोबाइल ढूंढकर लौटाए, 1.27 करोड़ की संपत्ति बरामद

About The Author

Post Comments

Comments