राजनीति
झामुमो केंद्रीय समिति सदस्या उपासना मरांडी ने, मृतक के परिवार से मिलकर जताई संवेदना
पाकुड़िया, पाकुड़, झारखंड:- प्रखंड क्षेत्र के बन्नोग्राम पंचायत अंतर्गत उमापहाड़ी निवासी बोलटू कुनाई की आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में, मौत होने की जानकारी पर उनके घर पहुंची केंद्रीय कमेटी सदस्या उपासना मरांडी ने, शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। बोलटू कुनाई काम के सिलसिले मे बैंगलोर जा रहा था। पर बीच रास्ते मे ही जाते समय उनकी मौत हो गई थी। जानकारी पाकर मृतक के घर पहुंची उपासना मरांडी ने परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली।
उपासना को देखते बोलटू कुनाई के परिवार के लोग रोने लगा। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया और परिवार के मुखिया की अकास्मिक मौत पर, सरकार के तरफ से मिलने वाली सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। केंद्रीय कमेटी सदस्या ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर, पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद उपलब्ध कराने की बात कही। इस दौरान पंचायत समिति सदस्या रिमा रविदास, सुरज रविदास, कस्टम कुनाई, मिलन कुनाई, निताय कुनाई आदि मौजूद रहे।
पाकुड़ समाचार Pakur Jharkhand News झामुमो नेता उपासना मरांडी JMM Central Committee Member बोलटू कुनाई मृत्यु प्रकरण Nellore Andhra Pradesh Incident शोक संतप्त परिवार मुलाकात Political Leader Visit News सरकारी सहायता आश्वासन Government Relief Support बन्नोग्राम पंचायत खबर Pakuria Block Update झारखंड ताजा समाचार Local Leader Support Family Condolence Visit

Comments