खजनी में देसी शराब की दुकान से पेटी और नकदी पार, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

ख़जनी पुलिस गश्त पर उठे सवाल, लगातार घटनाओं से क्षेत्र में दहशत

शत्रुघन मणि त्रिपाठी  Picture
Published On

रिपोर्टर/ रामअशीष तिवारी (ख़जनी तहसील)

ख़जनी गोरखपुर जिले के खजनी थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला ग्राम कल्याणपुर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान का है, जहां बीती रात करीब 11 बजे दो अज्ञात चोरों ने एक पेटी देसी शराब और लगभग दो हजार रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। पूरी घटना दुकान में लगे चार सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है, जिससे पुलिस के सामने अब आरोपियों की पहचान की चुनौती है।

जानकारी के अनुसार, दुकान पर मुनीब जीत नारायण यादव ड्यूटी पर थे। रात करीब 11 बजे वह शौच के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर दो युवक दुकान में घुस गए और तिजोरी से नकदी निकालने के साथ ही एक पेटी देसी शराब लेकर फरार हो गए। सुबह मुनीब ने घटना की जानकारी दुकान मालिक गौरव पांडे को दी। मालिक ने बताया कि मुनीब के पास मोबाइल फोन नहीं था, इसलिए तत्काल सूचना नहीं दी जा सकी। बाद में लिखित तहरीर खजनी थाने में दे दी गई है।

दुकान मालिक का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी तिजोरी खोलकर पैसे निकाल रहे हैं और शराब की पेटी ले जा रहे हैं। इसके बावजूद अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं होने से स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी है। लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त के दावे किए जाते हैं, लेकिन चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में ग्राम गाजर वंसमन में भी सागौन के तीन पेड़ रात में काटकर वाहन से ले जाए गए थे। पीड़ित शिकायतकर्ता के अनुसार, अब तक उस मामले में भी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है और वह थाने का चक्कर लगाने को मजबूर है। लगातार हो रही घटनाओं से क्षेत्रवासियों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है।

रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , अबैध हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार Read More रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी , अबैध हेरोइन के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

IMG_20260228_191132इस संबंध में थाना प्रभारी जयंत सिंह ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना नहीं मिली है। सूचना मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कब तक चोरों तक पहुंच पाती है और क्षेत्र में बढ़ती चोरियों पर अंकुश लग पाता है या नहीं।

प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान  Read More प्रतियोगी छात्र ने फांसी लगाकर दी जान 

Post Comments

Comments