नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
सीबीएसई बोर्ड के 12वीं की रसायन विज्ञान में 2767 छात्रों ने दी परीक्षा
प्रतापगढ़।सीबीएसई बोर्ड 12 वीं की परीक्षाएं प्रतापगढ़ के सात परीक्षा केंद्रों न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आत्रेय एकेडमी, संस्कार ग्लोबल स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, आइंस्टीन पब्लिक स्कूल तथा जेएमजी पब्लिक स्कूल कालाकांकर में हुई। शनिवार को कक्षा 12 वीं के केमिस्ट्री का पेपर हुआ। इस परीक्षा में प्रतापगढ़ के 47 सीबीएसई के विद्यालयों के 2818 परिक्षार्थी रजिस्टर्ड थे, जिसमें 2767 परीक्षार्थी उपस्थित हुए तथा 51 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य था, क्योंकि 10 बजे के बाद परीक्षा केंद्रों का प्रवेश बंद करने का निर्देश सीबीएसई ने दिया है।सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर बिपिन कुमार सोनी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा ऑब्जर्वर की देख रेख में सकुशल सम्पन्न हुई। केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकले परीक्षार्थियों में से कुछ ने प्रश्न पत्र को बहुत सीधा और सरल बताया तथा कुछ ने मॉडरेट कहा।
सभी प्रश्न एनसीईआरटी पाठ्य पुस्तक से ही लिए गए थे।न्यू एंजिल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की चेयरपर्सन डॉ.शाहिदा ने बताया कि सीबीएसई 12 वीं की अगली परीक्षा 09 मार्च को गणित विषय की होगी। सीबीएसई 10 वीं की अगली परीक्षा 02 मार्च को हिंदी की होगी।
New Angels Senior Secondary School Jawahar Navodaya Vidyalaya सीबीएसई 12वीं परीक्षा CBSE class 12 chemistry Chemistry exam 2026 प्रतापगढ़ CBSE परीक्षा केंद्र 12वीं केमिस्ट्री पेपर CBSE exam updates CBSE exam results 12th board exam 2026 NCERT syllabus chemistry CBSE students attendance Atray Academy JMG Public School Einstein Public School Sanskar Global School 12वीं बोर्ड परीक्षा समाचार CBSE exam schedule Class 12th chemistry exam Board exam tips CBSE exam coordination 12वीं परीक्षा 2026

Comments