नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक
Gold Silver Price: फरवरी महीने की शुरुआत से ही सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के मौके पर निवेशक और खरीदार दोनों ही बाजार पर नजर बनाए हुए हैं।
Multi Commodity Exchange of India (MCX) पर सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को सोना 1,56,200 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,44,999 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।
एक सप्ताह में कितना बदला भाव?
पिछले शुक्रवार को MCX पर सोना 1,55,050 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी 2,49,499 रुपये प्रति किलोग्राम पर क्लोज हुई थी।
यानी एक सप्ताह में सोना के भाव में 1,150 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी, चांदी में 4,500 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट देखी गई।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हलचल देखी गई। COMEX पर पिछले शुक्रवार को सोना 4,988.60 डॉलर प्रति औंस से बढ़कर 5,063.80 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। वहीं चांदी 77.525 डॉलर से घटकर 77.270 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई।
चांदी में ज्यादा उतार-चढ़ाव
पूरे सप्ताह चांदी की कीमतों में तेज बदलाव देखा गया। एक दिन तेजी तो दूसरे दिन गिरावट के कारण बाजार अस्थिर रहा। इस उतार-चढ़ाव के चलते कई निवेशक सतर्क रुख अपनाते नजर आए।
दिल्ली में ताजा रेट
24 कैरेट सोना: 1,57,900 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,18,460 रुपये प्रति 10 ग्राम
मुंबई में ताजा रेट
24 कैरेट सोना: 1,57,750 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना: 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना: 1,18,310 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी: 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments