Haryana: हरियाणा के सिरसा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले कई अहम राज

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के सिरसा में आर्केस्ट्रा डांसर सिमरन उर्फ सिम्मी (34) की हत्या मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के दौरान कई अहम खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी बॉयफ्रेंड सुनील (40) ने कथित रूप से उसकी छाती पर बैठकर गला दबाया, जिससे उसकी मौत हुई। शव पर छाती पर दबाव के निशान पाए गए हैं।

आरोपी के शरीर पर भी मिले निशान

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संकेत मिले हैं कि सिम्मी ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया। आरोपी सुनील के शरीर पर भी खरोंच के निशान पाए गए हैं, जिन्हें प्राथमिक तौर पर नाखूनों के निशान माना जा रहा है। आशंका है कि गला दबाते समय सिम्मी ने प्रतिरोध किया।

आधी रात के बाद वारदात, 1 से 2 बजे के बीच की आशंका

Special Train: हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, ये स्पेशल ट्रेन हुई शुरू Read More Special Train: हरियाणा से खाटू श्याम जाने वाले भक्तों के लिए खुशखबरी, ये स्पेशल ट्रेन हुई शुरू

रिपोर्ट के अनुसार, हत्या 9 और 10 फरवरी की दरमियानी रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि सुनील जींद से करीब रात 12 बजे सिम्मी से मिलने पहुंचा था। हालांकि दोनों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग पहुंचे रजरप्पा Read More मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग पहुंचे रजरप्पा

हत्या से पहले संबंध बनाने की आशंका

Hydrogen Train: हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल, जानें पूरा रूट  Read More Hydrogen Train: हरियाणा में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल सफल, जानें पूरा रूट

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कपड़े और बिस्तर की चादर जब्त कर लैब में जांच के लिए भेजी है। प्रारंभिक संकेतों के आधार पर यह आशंका जताई गई है कि घटना से पहले दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने हो सकते हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट के बाद ही होगी।

आरोपी ने की ‘कंपलीट हैंगिंग’

फॉरेंसिक विशेषज्ञों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या के लिए कथित रूप से ‘कंपलीट हैंगिंग’ की। इस स्थिति में शरीर पूरी तरह हवा में लटका होता है और जमीन या किसी अन्य सहारे को नहीं छूता। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें