संबंधित खबरें
बच्ची की हत्यारोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल
रेप के बाद गला दबाकर की हत्या
सीतापुर- जनपद सीतापुर के बिसवा कोतवाली इलाके में सोमवार की देर रात झोपड़ी में 5 वर्षीय बच्ची का खून से लथपथ शव मिलने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी को मंगलवार की देर शाम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस की गोली का शिकार होने से अपराधी के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है मालूम हो कि क्षेत्र के गांव की रहने वाले 5 वर्षीय मासूम सोमवार दोपहर 3 बजे घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई थी। इसके बाद देर रात खोजबीन पर उसका शव गांव के बाहर पड़ी झोपड़ी में खून से लथपथ बरामद हुआ।
पुलिस ने हत्या के एंगल में जांच करते हुए मंगलवार सुबह पांच टीमें लगाकर हत्यारोपी तक पहुंचने की तलाश शुरू की। डॉक्टरों के पैनल में हुए पोस्टमार्टम के बाद यह पुष्टि हुई कि मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या हुई हैं। पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो आरोपी तक पहुंचने के लिए घेराबंदी की एसपी अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में एएसपी उत्तरी आलोक सिंह और सीओ बिसवा अमन सिंह के नेतृत्व में स्वाट और बिसवा टीम ने घेराबंदी कर हत्यारोपी को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा तो उसके पुलिस पर फायर झोंक दिया।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी युवक के पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी उत्तरी आलोक सिंह ने बताया कि अभियुक्त की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी पंचमपुरवा थाना सकरन के रूप में हुई हैं अभियुक्त के पास से अवैध असलहा और जिंदा कारतूस बरामद किए गए है घटना के अन्य पहलुओं की जांच पड़ताल की जा रही हैं!!

Comments