शहीद SI वरुण राकेश के परिवार के लिए बलिया पुलिस का संवेदनशील कदम, एक दिन की सैलरी से 10.32 लाख की आर्थिक सहायता

जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मानवीय पहल करते हुए स्वेच्छा से अपने एक-एक दिन का वेतन दान किया

Swatantra Prabhat Picture
Published On

बलिया।
 
सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए उपनिरीक्षक वरुण राकेश के परिजनों को बलिया पुलिस परिवार की ओर से आर्थिक संबल दिया गया। जनपद के पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने मानवीय पहल करते हुए स्वेच्छा से अपने एक-एक दिन का वेतन दान किया, जिससे कुल 10 लाख 32 हजार 350 रुपये की राशि एकत्र हुई।
 
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की उपस्थिति में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल और अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने दिवंगत उपनिरीक्षक के परिजनों को सहायता राशि का चेक सौंपा।
 
इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि बलिया पुलिस परिवार हर कठिन समय में अपने साथी और उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें