नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
Haryana: हरियाणा में तहसीलदार को किया गया सस्पेंड, जानें वजह
Haryana News: हरियाणा के पंचकूला जिले में राजस्व विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रायपुर रानी के तहसीलदार विक्रम सिंगला को निलंबित कर दिया है। निलंबन के बाद उनका मुख्यालय फतेहाबाद निर्धारित किया गया है। आदेशों के अनुसार, वह डीसी की अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे।
ACB रिमांड पर हैं तहसीलदार
हालांकि, सस्पेंशन के बावजूद तहसीलदार विक्रम सिंगला फिलहाल पंचकूला एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की हिरासत में हैं। ACB की टीम ने मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश करते हुए 7 दिन के पुलिस रिमांड की मांग की थी।
दूसरे अधिकारियों से जुड़े लिंक तलाश रही ACB
पुलिस ने रिमांड पेपर में कोर्ट को बताया कि मामले की जांच अभी प्रारंभिक स्तर पर है। अन्य अधिकारियों से जुड़े तथ्यों की जानकारी हासिल करनी है और तहसीलदार से संभावित रिकवरी भी की जानी बाकी है। इसी आधार पर लंबी अवधि के रिमांड की मांग की गई थी।
About The Author
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l


Comments