Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत में लगातार तेज धूप निकलने से मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का एहसास बना हुआ है, लेकिन दिन के समय कड़ाके की ठंड से काफी हद तक राहत मिल चुकी है। तापमान में हो रही बढ़ोतरी के कारण लोगों को अब दिन में गर्माहट महसूस होने लगी है।

हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम बिगड़ सकता है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। इस दौरान कई इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि पश्चिमी हिमालयी राज्यों को छोड़कर देश के अन्य हिस्सों में फिलहाल किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है। मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य बना रहेगा और दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

इस बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय और तटीय आंध्र प्रदेश में 10 फरवरी तक सुबह के समय घने कोहरे की आशंका जताई गई है। कोहरे के कारण रेल, सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हो सकता है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बच्चों की तस्करी को हल्के में न लें, पूरे देश में गिरोह सक्रिय हैं: सुप्रीम कोर्ट Read More बच्चों की तस्करी को हल्के में न लें, पूरे देश में गिरोह सक्रिय हैं: सुप्रीम कोर्ट

दिल्ली-एनसीआर में 10 फरवरी को आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और रात के समय घना कोहरा देखने को मिल सकता है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। इस दौरान हल्की हवाएं भी चल सकती हैं। 11 और 12 फरवरी को मौसम मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि सुबह धुंध बनी रह सकती है।

पीटा, बोला- मेरे दफ्तर में घुसा क्यों ? Read More पीटा, बोला- मेरे दफ्तर में घुसा क्यों ?

उत्तर प्रदेश में दिन के समय तेज धूप के कारण ठंड का असर कम हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बना रहेगा। पूर्वी यूपी में 10 फरवरी तक सुबह और रात के समय घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी होने के संकेत हैं।

उमर खालिद ने जमानत खारिज होने के खिलाफ दायर की पुनर्विचार याचिका, ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग Read More उमर खालिद ने जमानत खारिज होने के खिलाफ दायर की पुनर्विचार याचिका, ओपन कोर्ट में सुनवाई की मांग

बिहार में भी ठंड धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। IMD के मुताबिक फिलहाल कोई बड़ी मौसम गतिविधि नहीं दिख रही है, लेकिन 10 फरवरी तक कुछ इलाकों में सुबह के समय घना कोहरा रह सकता है। आने वाले दिनों में यहां भी तापमान बढ़ने की संभावना है।

राजस्थान के कई हिस्सों में अभी कड़ाके की ठंड जारी है, लेकिन मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक किसी बड़े बदलाव की संभावना से इनकार किया है। पश्चिमी राजस्थान में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर रह सकता है, जबकि उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में धीरे-धीरे तापमान बढ़ने के आसार हैं।

उत्तराखंड में 10 और 11 फरवरी के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। इसके अलावा 14 और 15 फरवरी को भी हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख क्षेत्र में 9 से 11 फरवरी के बीच व्यापक बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 10 फरवरी को कई इलाकों में भारी बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने का अलर्ट है। यहां तापमान शून्य से नीचे बने रहने की संभावना है।

हिमाचल प्रदेश में भी 9 से 11 फरवरी तक बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। 10 फरवरी को कुछ इलाकों में भारी बर्फबारी हो सकती है। राज्य में न्यूनतम तापमान 0 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

[email protected]

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार