सिविवि ने एम.ए. तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26)की परीक्षा का परिणाम किया घोषित

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सिद्धार्थनगर, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु, सिद्धार्थनगर में  कुलपति प्रोफेसर कविता शाह के आदेशानुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अंतर्गत संचालित एम.ए. तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2025-26) की राजनीति शास्त्र, संस्कृत, उर्दू, प्राचीन इतिहास-पुरातत्व एवं संस्कृति तथा लोक प्रशासन विषयों की परीक्षा का परिणाम सोमवार को घोषित कर दिया गया है।
 
इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक  दीनानाथ यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा परिणाम महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए परीक्षा फार्म के आधार पर जारी किया जा रहा है, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनी है।
 
विद्यार्थियों के लिए परीक्षा परिणाम की महत्ता का उल्लेख करते हुए दीनानाथ यादव ने बताया कि  परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों के शैक्षणिक मूल्यांकन का महत्वपूर्ण आधार है, जिससे उनके शैक्षिक प्रगति और भविष्य की शैक्षणिक योजना का निर्धारण होता है। समयबद्ध परिणाम से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उच्च अध्ययन की दिशा स्पष्ट होती है।
 
इस अवसर पर कुलसचिव डॉ. अश्वनी कुमार ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को समय पर एवं पारदर्शी परीक्षा परिणाम उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 की भावना के अनुरूप परीक्षा एवं मूल्यांकन प्रणाली को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। उक्त जानकारी सूचना जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर अविनाश प्रताप सिंह ने दी है।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें