बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव से हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, जिला बदर आदेश उल्लंघन करने का आरोप

अपर जिला मजिस्ट्रेट के आदेश का उल्लंघन करते पकड़ा गया आरोपी ( जिला बदर का आरोप)

राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता(संवाददाता) 

बीजपुर/ सोनभद्र -

स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत अंजानी गांव के बखरिहवा मोड़ से पुलिस ने टॉप टेन सूची में शामिल हिस्ट्रीशीटर रंजीत सिंह पुत्र इंद्रदीप सिंह निवासी धरतीडाड को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ सेवका मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे, इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक शातिर अपराधी कहीं जाने की फिराक में बखरिहवा मोड़ पर मौजूद है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय ने रविवार शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अभियुक्त पर मारपीट, छेड़खानी और धमकी देने जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं तथा उसे पूर्व में उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम 1970 की धारा 3(1) के तहत जिला बदर किया जा चुका है। इसके बावजूद वह अवैध रूप से क्षेत्र में मौजूद रहकर आदेशों का उल्लंघन कर रहा था।

बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में उखड़ी सड़क और गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन Read More बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में उखड़ी सड़क और गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन

इस अभियान में उपनिरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय, हेड कांस्टेबल विपिन यादव, कांस्टेबल हरिश्चन्द्र और कांस्टेबल रामप्रकाश यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही। क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध सुचारू रूप से कार्य के निर्देश भदोही, 28 मार्च 2026। Read More संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर अंतर विभागीय समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 1 अप्रैल से शुरू होने वाले अभियान की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध सुचारू रूप से कार्य के निर्देश भदोही, 28 मार्च 2026।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें