अपहरण के अभियोग का अभियुक्त किया गया गिरफ्तार

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

प्रतापगढ़। थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा अपहरण के मामले में वांछित अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत गोदाही चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी संग्रामगढ़  मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में थाना संग्रामगढ़ के उप निरीक्षक शिवशरण मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर तलाश वांछित धारा 87,137 (2) बीएनएस थाना संग्रामगढ़ जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त नागेन्द्र सिंह पुत्र कमलेश सिंह निवासी प्रतापगढ़ थाना निगाहसन जनपद खीरी हाल पता रेहूआ लालगंज थाना उदयपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 23 वर्ष को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत गोदाही चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया है।

About The Author

Post Comments

Comments