संतुलन बिगड़ने से पलटी रंग लदी ट्रक, चालक सुरक्षित 

हादसे में वाहन चालक और ट्रक में लदा सामान दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

नारायणपुर, जामताड़ा, झारखंड:- नारायणपुर थाना क्षेत्र स्थित गोविंदपुर–साहिबगंज हाईवे पर जुम्मन मोड़ के पास शनिवार सुबह एक मालवाहक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में वाहन चालक और ट्रक में लदा सामान दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
 
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और चालक की सहायता की। ट्रक में लदा रंग (पेंट) दूसरे वाहन से गंतव्य तक भेज दिया गया। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से पलटी हुई ट्रक (WB 37 E 2875) को सीधा करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
 
जानकारी के अनुसार ट्रक धनबाद से नारायणपुर की ओर आ रही थी। जुम्मन मोड़ के पास चालक का संतुलन अचानक बिगड़ जाने के कारण वाहन हाइवे से नीचे गड्ढे में जा गिरा। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें