फिलहाल नहीं पता चला कि दीपिका की हत्या कैसे हुई, टीमें गठित 

मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। थाना पनकी क्षेत्र में दीपिका सैनी की मृत्यु के संबंध में हत्या का अभियोग तत्काल पंजीकृत किया गया है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है,  प्रकरण से संबंधित सभी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। लेकिन अभी तक हत्या का कारण नहीं पता चला है। बिरसा सुरक्षित रखा गया है। पुलिस उपायुक्त पश्चिम एस.एम.कासिम आबिदी ने बताया कि पनकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत राम गंगा इनक्लेव में एक घटना घटित हुई थी, मृतिका दीपिका सैनी की हत्या कर दी गई थी।

इसमें उनका पोस्टमार्टम कराया गया था लेकिन पोस्त मार्टम में भी मृत्यु का कारण नहीं पता चला है इसीलिए बिसरा सुरक्षित रखा गया है।मुख्य अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं तथा शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसकी गहराई से जांच की जा रही है और जो भी अभियुक्त होंगे शीघ्र ही पकड़े जाएंगे।इसके लिए पुलिस की टीमें सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने बताया कि परिजनों के आरोप अंकित कराए जा रहे हैं। और गुण दोष के आधार पर एक एक चीज को गहराई से जांचा जा रहा है। अभियुक्त शीघ्र ही पुलिस की कस्टडी में होंगे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें