आईजीएल में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का  आयोजन सम्पन्न

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

सहजनवां  गोरखपुर : इंडिया ग्लाईकॉल्स लिमिटेड के बिज़नेस हेड एस के शुक्ल के कुशल नेतृत्व व् मार्गदर्शन में आईजीएल परिसर में ग्रीनलैंड हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, गोरखपुर के सहयोग से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
 
 शिविर में 300 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य जांच, परामर्श और दवा वितरण का लाभ लिया। शिविर में जनरल  फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, आईवीएफ विशेषज्ञ तथा ईएनटी विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को परामर्श दिया गया। साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी जैसी महत्वपूर्ण जाँचें भी की गईं। आईजीएल के कर्मयोगियों के परिवार के 70 वर्ष से ऊपर के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड भी मौके पर बनाए गए। 
 
कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार, प्लांट हेड शैलेन्द्र पाण्डेय, हेड एचआर व् एडमिन दशरथ मिश्र तथा ग्रीनलैंड हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. भास्कर गुप्ता, डॉ. माया राम, डॉ. गौरव शुक्ल, डॉ. अरशद जिया और डॉ. निशा ने संयुक्त रूप से किया। 
 
चिकित्सा शिविर का संचालन एवं अध्यक्षता उप प्रबंधक प्रशासन अखिलेश कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान डॉ. कमलेश सिंह, सब्बीर अहमद, ग्रीनलैंड हॉस्पिटल के मार्केटिंग मैनेजर नवीन चौरसिया व् अखिलेश शुक्ल का विशेष योगदान रहा। सहायक आबकारी आयुक्त संतोष कुमार ने कहा कि आईजीएल कम्पनी द्वारा समय समय पर चिकित्सा शिविरों का आयोजन करना प्रसंशनीय है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें