राजनीति
अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला
RiF टायर शॉप मालिक राहुल गुप्ता, उसका भाई सहित 15 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो प्रयागराज। अधिवक्ता अजय कुमार की तहरीर पर थाना सिविल लाइंस में RiF टायर शॉप के मालिक राहुल गुप्ता, उसके भाई और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
मामला टायर खरीद को लेकर हुए विवाद से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार अधिवक्ताओं द्वारा टायर खरीदे जाने के बाद कहासुनी हुई, जिसके बाद आरोप है कि टायर एजेंसी के मालिक और उसके भाई ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अधिवक्ताओं पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना से नाराज अधिवक्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला। पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने थाना सिविल लाइंस में धरना दिया और तत्काल मुकदमा दर्ज करने की मांग की। लंबे दबाव और धरने के बाद देर रात पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला अधिवक्ताओं की सुरक्षा और कानून व्यवस्था से जुड़ा होने के कारण गंभीर माना जा रहा है।

Comments