बीजपुर थाने को मिला नया प्रहरी, नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने संभाली कमान

अपराध पर कसेगी नकेल, लोगों को मिलेगा न्याय

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

संतोष कुमार गुप्ता (संवाददाता) 

बीजपुर/ सोनभद्र-

 स्थानीय थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शासन द्वारा किए गए फेरबदल के बाद, गुरुवार की सायं नवागत थाना प्रभारी राजेश सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया है। उनके पदभार ग्रहण करने से पुलिस महकमे में सक्रियता बढ़ गई है, वहीं स्थानीय जनता में सुरक्षा को लेकर एक नई उम्मीद जगी है। थाने की कमान संभालते ही प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह एक्शन मोड में नजर आए।

उन्होंने सबसे पहले थाने के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं मातहत कर्मचारियों के साथ परिचय बैठक की। इसके पश्चात उन्होंने थाना परिसर, अभिलेखों और बंदी गृह का बारीकी से निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को टीम भावना के साथ पूरी पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए थाना प्रभारी राजेश सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया। उन्होंने कड़े लहजे में कहा कि क्षेत्र में अपराधियों और अवैध गतिविधियों पर नकेल कसना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता को दी गई श्रद्धांजलि Read More वरिष्ठ पत्रकार रामकिशोर त्रिवेदी की माता को दी गई श्रद्धांजलि

शांति एवं आपसी सौहार्द बिगाड़ने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और जनता के बीच की दूरी को कम किया जाएगा ताकि आम नागरिक बिना किसी भय के अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें। गरीब, असहाय और पीड़ित नागरिकों को समयबद्ध व निष्पक्ष न्याय दिलाना मेरा संकल्प है। न्याय के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड्  राइट्स एंड यू के नेतृत्व फूड डेमो के माध्यम से लोगों को किया जागरूक Read More विकास समिति सोनभद्र एवं चाइल्ड् राइट्स एंड यू के नेतृत्व फूड डेमो के माध्यम से लोगों को किया जागरूक

बीजपुर एक औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण यहाँ पुलिस की मुस्तैदी बेहद महत्वपूर्ण मानी जाती है। राजेश सिंह के रूप में एक अनुभवी नेतृत्व मिलने से उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्र में जमीनी स्तर पर अपराधों में कमी आएगी और कानून का इकबाल बुलंद होगा।

नगर निगम मुख्यालय निर्माण में बाधा पर महापौर का सख्त रुख, चीफ इंजीनियर आरआर को लगाई कड़ी फटकार Read More नगर निगम मुख्यालय निर्माण में बाधा पर महापौर का सख्त रुख, चीफ इंजीनियर आरआर को लगाई कड़ी फटकार

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें