छितौनी इंटर कॉलेज की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ का भव्य विमोचन

छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा को मिला मंच

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कुशीनगर। छितौनी इंटर कॉलेज, छितौनी में सोमवार को शैक्षिक, साहित्यिक और रचनात्मक वातावरण के बीच विद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘सृजन’ (सत्र 2025–26) का भव्य विमोचन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) कुशीनगर श्रवण कुमार गुप्ता ने पत्रिका का विमोचन करते हुए कहा कि वार्षिक पत्रिका विद्यार्थियों के विचार, संवेदना और कल्पनाशक्ति का सजीव दस्तावेज होती है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकीय इंटर कॉलेज, मनिकौरा के प्रधानाचार्य विजय कुमार राय ने की। उन्होंने विद्यालय परिवार को इस रचनात्मक पहल के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसी पत्रिकाएँ विद्यार्थियों के लेखन कौशल को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।

विद्यालय के प्रधानाचार्य आकाश कुमार सिंह ने अतिथियों का अंग-वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पत्रिका में 29 छात्र-छात्राओं एवं 3 शिक्षकों की रचनाएँ प्रकाशित की गई हैं तथा यह पत्रिका विद्यालय की वेबसाइट पर भी निःशुल्क उपलब्ध है।

समारोह में ‘सर्वश्रेष्ठ रचना पुरस्कार’ कुमारी बंदना कुशवाहा को तथा ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार ईशा शर्मा एवं प्रदीप गुप्ता को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के शुभकामना संदेशों को भी पत्रिका में शामिल किया गया है।

राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि Read More राज्य मंत्री, जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व गणमान्य लोगों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पत्रिका के प्रधान संपादक आदर्श तिवारी, शिक्षक संपादक शिवेंद्र प्रकाश, विजय कुशवाहा, रोशनी शर्मा, रीपिका तथा विद्यार्थी संपादक ज्योति, प्रदीप गुप्ता, पिंकी साहनी, मनीषा कुशवाहा रहे। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ अध्यापक आदर्श तिवारी ने किया।

बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में उखड़ी सड़क और गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन Read More बेहजम ब्लॉक क्षेत्र में उखड़ी सड़क और गहरे गड्ढों में हिचकोले खा रहे वाहन

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें