Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए खुशखबरी, आधुनिक कृषि यंत्रों पर मिलेगी 50% तक सब्सिडी

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा के किसानों के लिए कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए बड़ी घोषणा की है। राज्य सरकार किसानों को आधुनिक खेती की ओर प्रोत्साहित करने के लिए 25 प्रकार के कृषि यंत्रों पर 40 से 50 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी। इस योजना के तहत किसान आधुनिक तकनीक से खेती कर लागत कम और उत्पादन बढ़ा सकेंगे।

इन आधुनिक कृषि यंत्रों पर मिलेगी सब्सिडी

योजना में बैटरी, इलेक्ट्रिक और सोलर से चलने वाले यंत्रों को प्राथमिकता दी गई है। सब्सिडी के दायरे में बैटरी/इलेक्ट्रिक/सोलर चालित पावर वीडर, ट्रैक्टर चालित फर्टिलाइजर ब्रोडकास्टर, हाई क्लियरेंस बूम स्प्रेयर, चारा काटने वाला यंत्र, साइलेज पैकिंग मशीन, धान मोबाइल ड्रायर, लेजर लैंड लेवलर, रोटावेटर, आलू प्लांटर सहित कुल 25 आधुनिक कृषि यंत्र योजना में शामिल किए गए हैं।

16 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन का मौका

ऐतिहासिक रहा बरही का 'कृषि महोत्सव। Read More ऐतिहासिक रहा बरही का 'कृषि महोत्सव।

किसान इस योजना के तहत 16 फरवरी तक कृषि विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.agriharyana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि प्रत्येक PPP ID से केवल एक ही आवेदन मान्य होगा और पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

कानपुर में 13 साल बाद फिर शुरू होगा गोविंद नगर का पराग डेयरी प्लांट Read More कानपुर में 13 साल बाद फिर शुरू होगा गोविंद नगर का पराग डेयरी प्लांट

पात्रता की शर्तें क्या होंगी

गोपालगंज मे जदयू का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार पटेल को लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं Read More गोपालगंज मे जदयू का तीसरी बार जिला अध्यक्ष बने प्रमोद कुमार पटेल को लोगों ने दिया बधाई एवं शुभकामनाएं

इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान का “मेरी फसल मेरा बयौरा” पोर्टल पर पंजीकरण होना अनिवार्य है। इसके अलावा पिछले तीन वर्षों में उसी मशीन पर सब्सिडी नहीं ली हो। लघु और सीमांत किसानों को भूमि रिकॉर्ड के आधार पर प्राथमिकता दी जाएगी

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

वैध ट्रैक्टर आरसी (केवल ट्रैक्टर चालित यंत्रों के लिए)

आधार कार्ड और पैन कार्ड

पटवारी रिपोर्ट

बैंक खाता विवरण

परिवार पहचान पत्र

मेरी फसल मेरा बयौरा की रसीद

स्वयं घोषणा पत्र

अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए जाति प्रमाण पत्र

ऑनलाइन ड्रॉ से होगा किसानों का चयन

योजना के तहत प्राप्त आवेदनों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कार्यकारी कमेटी (DLEC) द्वारा ऑनलाइन ड्रॉ के माध्यम से किया जाएगा। चयनित किसान केवल भारत सरकार द्वारा अनुमोदित निर्माता या डीलर से ही मशीन खरीद सकेंगे।

मशीन खरीद के बाद समिति द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन सफल होने और बजट उपलब्ध होने पर सब्सिडी की राशि सीधे किसान के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार