नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
हरैया नगर पंचायत में स्व. रणजीत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ भव्य शुभारंभ
उद्घाटन मैच में सिद्धार्थनगर ने विक्रमजोत को 28 रनों से हराया
बस्ती। बस्ती जिले के हरैयानगर पंचायत अध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह राजू द्वारा आयोजित स्वर्गीय रणजीत सिंह स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार को बीआर इंटर कॉलेज परिसर में उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच में चंद्रदीप घाट सिद्धार्थनगर ने विक्रमजोत को 28 रनों से हराया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल और कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी अतुल ने किया। अतिथियों ने स्वर्गीय रणजीत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर और फीता काटकर खेल का विधिवत आग़ाज़ किया।
उद्घाटन मैच में सिद्धार्थनगर के कप्तान मोहम्मद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सिद्धार्थनगर ने निर्धारित 10 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाए। जवाब में उतरी विक्रमजोत की टीम 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना सकी, जिससे सिद्धार्थनगर ने 28 रनों से जीत दर्ज की।
सिद्धार्थनगर के खिलाड़ी सैफ को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। सैफ ने 15 गेंदों पर 26 रन बनाने के साथ ही तीन ओवर में 45 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट भी लिए। विक्रमजोत की ओर से सत्यप्रकाश ने 33 गेंदों में 11 छक्के जड़ते हुए शानदार 77 रनों की पारी खेली, लेकिन वे अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. रामनरेश सिंह मंजुल ने कहा कि रणजीत सिंह एक सच्चे समाज सेवक थे और उनकी स्मृति में यह आयोजन अत्यंत प्रशंसनीय है। विशिष्ट अतिथि कवींद्र चौधरी अतुल ने कहा कि ऐसे खेल आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।
इस दौरान दया शंकर मिश्र, मदन सिंह, अशोक सिंह, थाना प्रभारी तहसीलदार सिंह, सुभाष त्रिपाठी, मो. शहजाद, धर्मध्वज सिंह सभासद, उदय प्रताप सिंह, रमाकांत पांडेय, कृपा शंकर शुक्ल, वरुण सिंह, अतुल तिवारी, सत्य प्रकाश, कुलदीप श्रीवास्तव, यूनुस, रत्नेश पांडेय, राहुल सिंह, दुर्गेश, राम जी सोनी, संगल चौहान, रोहिताश्व सिंह, सत्येंद्र सिंह, गौरव सिंह, अविनाश श्रीवास्तव, नमन सिंह, सुमित सिंह, आलोक वर्मा, राकेश सिंह, राहुल सिंह, कृष्णा सिंह, शशांक पाण्डेय और मनीष सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments