LPG सिलेंडर हुआ महंगा, जानें कितने बढ़ गए रेट

Sandeep Kumar  Picture
Published On

LPG Cylinder: फरवरी महीने की शुरुआत के साथ ही आम लोगों और कारोबारियों को महंगाई का एक और झटका लगा है। देश में आज बजट पेश होने से पहले ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। 1 फरवरी 2026 से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 50 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बजट डे पर बढ़े गैस सिलेंडर के दाम

हर महीने की पहली तारीख को होने वाले वित्तीय बदलावों की कड़ी में इस बार बजट वाले दिन ही महंगाई का असर दिखा। ऑयल कंपनियों ने देशभर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई जैसे बड़े महानगरों में सिलेंडर 49 से 50 रुपये तक महंगा हो गया है।

चार महानगरों में नई कीमतें

1 फरवरी 2026 से लागू नई दरों के मुताबिक दिल्ली 1691.50 रुपये से बढ़कर 1740.50 रुपये (49 रुपये की बढ़ोतरी), कोलकाता 1795 रुपये से बढ़कर 1844.50 रुपये (49.50 रुपये की बढ़ोतरी), मुंबई 1642.50 रुपये से बढ़कर 1692 रुपये (49.50 रुपये की बढ़ोतरी), चेन्नई 1849.50 रुपये से बढ़कर 1899.50 रुपये (50 रुपये की बढ़ोतरी) हुई है। 

लगातार दूसरे महीने महंगा हुआ कॉमर्शियल LPG

कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में यह लगातार दूसरा महीना है जब बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले जनवरी की शुरुआत में भी ऑयल कंपनियों ने 19 किलो वाले सिलेंडर के दामों में 111 रुपये तक का इजाफा किया था। उस समय दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1580.50 रुपये से बढ़कर 1691.50 रुपये हो गई थी।

सड़क पर मलबा बना लोगों की मुसीबत Read More सड़क पर मलबा बना लोगों की मुसीबत

घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर

बीते कई महीनों से घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 8 अप्रैल 2025 के स्तर पर ही बने हुए हैं। 1 फरवरी 2026 को भी दिल्ली 853 रुपये, कोलकाता 879 रुपये, मुंबई 852 रुपये, चेन्नई 868 रुपये पर ही उपलब्ध हैं।

हरैया में विकास विभाग का भ्रष्टाचार तथा गौशाला नाम पर करोड़ रुपया जा रहा अधिकारियों के जेब में Read More हरैया में विकास विभाग का भ्रष्टाचार तथा गौशाला नाम पर करोड़ रुपया जा रहा अधिकारियों के जेब में

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments