Kal Ka Mausam: देश के इन हिस्सों में कल होगी जोरदार बारिश, देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: उत्तर भारत के आठ राज्यों में अगले तीन दिनों तक मौसम बदला रहेगा। सर्दी और कोहरे के बीच झमाझम बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 31 जनवरी की रात से 2 फरवरी तक उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान तेज हवाएं, बिजली कड़कने के साथ मूसलाधार बारिश और बर्फबारी दर्ज की जा सकती है। कई घाटियों में तापमान माइनस में रहने से गलन भरी सर्दी परेशान करेगी।

आईएमडी का पूर्वानुमान है कि 1 फरवरी से राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखेगा। इन राज्यों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आंधी और बारिश की संभावना है। अधिकांश इलाकों में घना कोहरा और शीतलहर बनी रहने से ठिठुरन बढ़ेगी। महाराष्ट्र और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी हल्की मौसमी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

राजस्थान में 31 जनवरी की शाम से अगले तीन दिनों तक मौसम में बड़ा बदलाव आने की संभावना है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और शेखावटी संभाग में बारिश के साथ ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरा जताया गया है। कई इलाकों में दिन के समय भी शीतलहर चलने से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल दिन में शीतलहर का असर बना हुआ है। सुबह हल्की धूप निकल रही है, लेकिन तेज हवाओं के कारण ठंड कम नहीं हो रही। न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री और अधिकतम 19–20 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। 31 जनवरी की रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होते ही रविवार से हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। बारिश के बाद तापमान में और गिरावट के साथ प्रदूषण में थोड़ी कमी आने की उम्मीद है।

सड़क पर मलबा बना लोगों की मुसीबत Read More सड़क पर मलबा बना लोगों की मुसीबत

उत्तर प्रदेश में अगले 24 घंटे में मौसम फिर करवट लेगा। अधिकांश जिलों में बादल छाए रहेंगे और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने का खतरा रहेगा। 2 फरवरी तक तेज शीतलहर, आंधी और बारिश से ठंड और बढ़ सकती है। सुबह घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटने से यातायात प्रभावित होने की आशंका है।

अप्सरा नदी के बांध पर लगा जाम जाम में फसी एम्बुलैंस क्यों लड़िया में  Read More अप्सरा नदी के बांध पर लगा जाम जाम में फसी एम्बुलैंस क्यों लड़िया में 

बिहार में एक बार फिर सर्दी का असर तेज हो गया है और कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बादल बने रह सकते हैं। हल्की बूंदाबांदी के साथ ठनका गिरने की चेतावनी दी गई है। न्यूनतम तापमान करीब 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

कोतवाली परिसर में पेयजल संकट, खराब हैंडपंप और वाटर कूलर से फरियादी परेशान Read More कोतवाली परिसर में पेयजल संकट, खराब हैंडपंप और वाटर कूलर से फरियादी परेशान

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही मौसम तेजी से बदलेगा। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ समेत ऊंचाई वाले इलाकों में जोरदार बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल प्रदेश में 1 फरवरी से शिमला, लाहौल-स्पीति, कुल्लू, मनाली और किन्नौर में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं, वहीं हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और मंडी में बादल, शीतलहर और कोहरे की संभावना जताई गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार