लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नम्बर 77 पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का लिया जायजा

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह/ राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश - 

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. धर्मवीर तिवारी ने शुक्रवार को रॉबर्ट्सगंज विधानसभा के बूथ नंबर 77 पर जाकर मतदाता पुनरीक्षण अभियान का जायजा लिया। छह लोगों का फॉर्म 6 भरवाने के बाद कहा कि मतदाता बनना लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है।

लोकतंत्र का सबसे बड़ा उपहार है मतदाता बनना: डॉक्टर धर्मवीर तिवारी

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन Read More राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन

डॉक्टर तिवारी ने बताया कि बूथ नंबर 77 पर लगभग 888 मतदाता हैं। लगभग डेढ़ सौ से ऊपर नाम काटे गए हैं। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर जाकर मतदाता विशेष गहन प्रशिक्षण अभियान में भाग ले रहे हैं, ताकि किसी भी मतदाता का नाम न छूटने पाए, क्योंकि मतदाता लोकतंत्र का सबसे मजबूत स्तंभ होता है।

डॉ0 रहीमी ने जिलाधिकारी को बीते एक साल पर दी मुबारकबाद Read More डॉ0 रहीमी ने जिलाधिकारी को बीते एक साल पर दी मुबारकबाद

उन्होंने कहा कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण कार्य मतदाता विशेष पुनरीक्षण अभियान में भाग लेकर कोई भी मतदाता छूटे ना, छूटे हुऎ मतदाताओं को फॉर्म 6 भरवाकर जमा कराना, आवश्यक संशोधन के लिए फॉर्म 7 भरवाकर जमा कराना अति आवश्यक है। इस मौके पर बूथ अध्यक्ष संजय पांडेय, विनय पांडेय, बीएलओ विनिता पटेल, ओम प्रकाश मौजूद रहे l

मोहम्मद हसीन अंसारी ने कक्षा एक की छात्रा द्वारा बनाई गईं स्कैच पेंटिंग जिलाधिकारी को करी भेंट  Read More मोहम्मद हसीन अंसारी ने कक्षा एक की छात्रा द्वारा बनाई गईं स्कैच पेंटिंग जिलाधिकारी को करी भेंट 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें