पडरौना : एसएआर अभियान को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष ने किया स्थलीय निरीक्षण

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

विनय जायसवाल दिये पारदर्शिता के निर्देश

कुशीनगर। नगरपालिका परिषद् पडरौना कार्यालय में गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा एस.ए.आर. (विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण) अभियान के अंतर्गत संचालित कार्यों का पुनः स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित समस्त प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की।

नगर पालिका अध्यक्ष ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं बीएलओ गणों को निर्देशित किया कि अभियान के अंतर्गत प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना अत्यंत आवश्यक है।

श्री जायसवाल ने बताया कि एस.ए.आर. अभियान का मुख्य उद्देश्य छूटे हुए पात्र मतदाताओं का नाम जोड़ना, त्रुटिपूर्ण प्रविष्टियों में सुधार करना तथा मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नामों का नियमानुसार विलोपन करना है, जिससे एक शुद्ध, अद्यतन एवं विश्वसनीय मतदाता सूची तैयार की जा सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कार्यालय में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए तथा उन्हें आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अनावश्यक रूप से कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़ें।

प्रयागराज में 24 जनवरी,  को होगा ब्लैकआउट Read More प्रयागराज में 24 जनवरी,  को होगा ब्लैकआउट

नगर पालिका अध्यक्ष ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नाम जोड़ने, संशोधन, पता परिवर्तन अथवा अन्य किसी त्रुटि के समाधान हेतु समय रहते अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ नगरपालिका परिषद् कार्यालय अथवा संबंधित बीएलओ से संपर्क अवश्य करें। समय पर किए गए सुधार से आगामी निर्वाचन प्रक्रिया अधिक सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी बन सकेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, महेंद्र चौधरी, अजय शर्मा, विपिन जायसवाल, आनंद रावत, अभिषेक चौधरी, राधाकृष्ण सोनी सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारी उपस्थित रहे।

दबंगई की हद! विरोध के बावजूद कूड़ाघर के किनारे राशन दुकान, बिराहिमपुर में उबाल Read More दबंगई की हद! विरोध के बावजूद कूड़ाघर के किनारे राशन दुकान, बिराहिमपुर में उबाल

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें