महराजगंज : कस्बा में जाम को लेकर तहसील प्रशासन ने दी चेतावनी

बरगदवा थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला के साथ तहसीलदार कर्ण सिंह रहें मौजूद

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात ब्यूरो

महराजगंज । नौतनवा तहसील क्षेत्र के बरगदवा थाना क्षेत्र के मुख्य कस्बा में अतिक्रमण को लेकर चेतावनी दी गई है। कस्बा में दुकानदारों के द्वारा रोड पटरी पर आए दिन अवैध अतिक्रमण कर लिया जाता है। जिसको लेकर तहसीलदार कर्ण सिंह और एसओ बरगदवा मय टीम ने निरीक्षण किया।

जानकारी के मुताबिक बरगदवा बाजार स्थित मुख्य सड़कों से चौक चौराहों पर दुकानदारों और ढेला व्यवसायियों के द्वारा रोड पटरी पर अतिक्रमण कर लिया गया है। कालेज रोड पर भी सड़कों के किनारे रोड पटरियों पर भी दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण किया हुआ है।जिसकी शिकायत के बाद तहसील प्रशासन के साथ पुलिस टीम ने रोड से सटे अतिक्रमण किए गए दुकानदारों को चेतावनी दी है। साथ में यह भी बताया कि दो दिनों के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाये जाने पर न्यायिक कार्यवाही की जाएगी। इस दौरान तहसीदार कर्ण सिंह ,थानाध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला ,के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।

About The Author

Post Comments

Comments