गुरु गोरखनाथ बाबा जाहरवीर दिव्यांग सेवा समिति ने किए कंबल वितरित 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

 
 
टूण्डला- ग्राम सभा पचोखरा श्री नगर में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरु गोरखनाथ बाबा जाहरवीर दिव्यांग सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा खिचड़ी भोज व कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें दिव्यांग जनों गरीब जरुरत मंद लोगों को 150 कंबल वितरण किए गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  उदय प्रताप भाजपा जिला अध्यक्ष शामिल रहे।
 
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गुरु गोरखनाथ बाबा जाहरवीर दिव्यांग सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा दिव्यागजनों जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित कर भीषण ठंड में राहत देने का सराहनीय कार्य किया गया है, जिसके लिए संस्था बधाई की पात्र है।
 
संस्था के अध्यक्ष डॉ. अमित राजौरिया सचिव विवेक पाराशर ने बताया कि गुरु गोरखनाथ बाबा जाहरवीर दिव्यांग सेवा समिति ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष पचोखरा श्री नगर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाता है, यह कार्यक्रम विगत 10 वर्षों से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गरीब दिव्यांजनों जरूरत मंदों को संस्था कंबल वितरण करती है।
 
इसी श्रृंखला में आज कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें 150 कंबलों का वितरण दिव्यांगजनों गरीब जरूरत मन्दों को किया गया। ठंड में कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए और उन्होंने संस्था का धन्यवाद किया।
 
कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु पैंठ मालिक ब्रजेश उपाध्याय ने की, इस अवसर पर भाजपा विधानसभा संयोजक शिव शंकर शर्मा, अभिषेक कौशल श्रीनगर मेडिकल एजेंसी उमेश पाराशर राजकीय ठेकेदार अशोक चौहान राजकीय ठेकेदार किसान यूनियन राजनीतिक के अध्यक्ष विनीत प्रताप सिंह समाजसेवी आदित्य वाहिनी के कुलदीप शर्मा आदित्य वाहिनी के आनंद उपाध्याय आदित्य वाहिनी के राजकुमार शर्मा ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष संतोष उपाध्याय, आयुष्मान हॉस्पिटल के प्रबंधक धर्मेंद्र पाराशर डॉक्टर रामदास संजीव उपाध्याय सहित सभी क्षेत्रीय जन उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ.अमित राजौरिया और सचिव जिला महामंत्री भाजपा विवेक पाराशर ने  सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

About The Author

Post Comments

Comments