School Holidays: हरियाणा में स्कूली बच्चों की हुई मौज, ठंड के चलते बढ़ी छुट्टियां

Sandeep Kumar  Picture
Published On

School Holidays: हरियाणा में लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खराब मौसम को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के मद्देनजर हरियाणा विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी स्कूलों में दो दिन के लिए छुट्टियां बढ़ाने का फैसला लिया है। इस संबंध में शिक्षा निदेशालय की ओर से आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूल 17 जनवरी 2026 (शनिवार) तक बंद रहेंगे। इसके बाद 19 जनवरी 2026 (सोमवार) से सभी विद्यालय अपने निर्धारित समयानुसार पुनः खोले जाएंगे। निदेशालय ने संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी और विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए हैं कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

whatsappimage2026-01-15at50739pm-ezgifcom-resize_1768477939

शिक्षा निदेशालय ने यह भी स्पष्ट किया है कि CBSE और ICSE बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को बोर्ड द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रायोगिक परीक्षाओं (प्रैक्टिकल) के लिए आवश्यकता पड़ने पर विद्यालय बुलाया जा सकता है।

संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल Read More संकट की घड़ी में संवेदनशील पहल

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें