निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों की सूची उपलब्ध न कराने की दशा में विभागाध्यक्षों के वेतन रोकने के निर्देश

निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 28 मार्च 2026

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि आगामी त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 हेतु निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों, प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों तथा सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किये जाने हेतु आपके विभाग में कार्यरत अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया था, जो अभी तक अप्राप्त है।

उन्होंने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूचियों के वृहद पुनरीक्षण कार्यक्रम-2025 हेतु समय-सारणी निर्गत की गयी है। समय सारणी अनुसार निर्वाचक नामावली का जनसामान्य के लिए अन्तिम प्रकाशन 28 मार्च,2026 को निर्धारित है। मतदाता सूची के अन्तिम प्रकाशन के उपरान्त त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया प्रारंभ हो जायेगी। निर्वाचन की प्रक्रिया सम्पन्न कराने हेतु निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों, प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों तथा सेक्टर/जोनल मजिस्ट्रेट की नियुक्ति किया जाना है। 

हंगामेदार बैठक में साढ़े अठारह करोड़ रूपये की परियोजनाओं पर लगी मुहर Read More हंगामेदार बैठक में साढ़े अठारह करोड़ रूपये की परियोजनाओं पर लगी मुहर

उन्होंने निर्देशित किया है कि निर्वाचन/सहायक निर्वाचन अधिकारियों, प्रभारी/सहायक प्रभारी अधिकारियों/कर्मचारियों की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय सोनभद्र में एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगें। सूची एक सप्ताह में उपलब्ध न कराने की दशा में आपके कार्यालय के वेतन-आहरण एवं अन्य वित्तीय भुगतानों पर रोक लगा दी जायेगी।

प्रशासन की कार्रवाई बेअसर—मोहम्मदी में पान मसाला, सिगरेट व बीड़ी अब भी एमआरपी से ऊपर बिक रही Read More प्रशासन की कार्रवाई बेअसर—मोहम्मदी में पान मसाला, सिगरेट व बीड़ी अब भी एमआरपी से ऊपर बिक रही

Post Comments

Comments