Haryana: हरियाणा के इस जिले से प्रयागराज के लिए शुरू हुई बस सेवा, जानें टाइम टेबल और किराया

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Haryana News: हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने श्रद्धालुओं की मांग को ध्यान में रखते हुए पलवल से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक विशेष बस सेवा की शुरुआत की है। मंगलवार को पलवल बस स्टैंड से नारियल फोड़कर और हरी झंडी दिखाकर इस बस को रवाना किया गया। यह बस 15 फरवरी को महाशिवरात्रि तक प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के दौरान प्रतिदिन संचालित की जाएगी।

टाइम टेबल और किराया

यह विशेष बस पलवल बस स्टैंड से रोजाना सुबह 8 बजे रवाना होगी और मथुरा, आगरा, इटावा, कानपुर व फतेहपुर होते हुए करीब 645 किलोमीटर का सफर तय कर रात लगभग 8 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। बस का किराया 900 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। वहीं प्रयागराज से वापसी का समय शाम 5 बजे रहेगा और बस अगली सुबह करीब 5 बजे पलवल पहुंचेगी।

श्रद्धालुओं को होगी बड़ी राहत

इस मौके पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि पलवल से प्रयागराज तक सीधी बस सेवा शुरू होने से श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इससे वे बिना किसी परेशानी के माघ मेला दर्शन और संगम स्नान का लाभ उठा सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह पहल सनातन संस्कृति, आस्था और धार्मिक परंपराओं को मजबूत करने में भी सहायक साबित होगी।

मंत्री ने स्थानीय लोगों से अपील करते हुए कहा कि माघ मेला सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। उन्होंने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से अपने परिवार के साथ प्रयागराज जाकर गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में पवित्र स्नान करने का आह्वान किया।

Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार Read More Haryana: हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, पैक्स रजिस्ट्रार और इंस्पेक्टर रिश्वत लेते गिरफ्तार

गौरव गौतम ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माघ मेला क्षेत्र में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं और आवास की बेहतर व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने युवाओं से भी माघ मेला की परंपरा को समझने और उससे जुड़ने का आग्रह किया।

Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें	 Read More Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

इस अवसर पर हरियाणा राज्य परिवहन पलवल के महाप्रबंधक जितेंद्र सिंह यादव, लेखाकार राजकुमार, प्रधान विरेंद्र कुमार गौतम, यार्ड मास्टर कुलबीर देशवाल, ऑडिटर बीरसिंह देशवाल, कैशियर नरेंद्र कुमार, ट्रैफिक मैनेजर सतेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार Read More Haryana Weather: हरियाणा में फरवरी के अंत में ही बढ़ी गर्मी, 5 शहरों में पारा 30°C पार

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें