भक्तिमय सुरों से गूँजा सिहुली दरबार मकर संक्रांति पर उमड़ा जनसैलाब, गायकों ने बाँधा समाँ

भक्तिमय सुरों से गूँजा सहेली दरबार मकर संक्रांति पर गायकों ने दी विशेष प्रस्तुति

राजेश तिवारी Picture
Published On

अजित सिंह / राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

सोनभद्र के बिल्ली स्टेशन स्थित उत्तर दिशा में स्थित पवित्र सिहुली दरबार के प्रांगण में मकर संक्रांति के पावन पर्व पर भक्ति और शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अवसर था अखंड हरि कीर्तन और भव्य सांस्कृतिक आध्यात्मिक भजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसमें उत्तर प्रदेश और झारखंड के सीमावर्ती क्षेत्रों से भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे। कार्यक्रम के दौरान दरबार की महिमा का गुणगान करते हुए वक्ताओं ने बताया कि यह स्थान मात्र एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि एक जागृत तपस्वी स्थान है।

IMG-20260114-WA0058

विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार Read More विंध्याचल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध असलहा तस्करी करने वाले दो गिरफ्तार

इस चमत्कारी दरबार की स्थापना परम पूज्य श्री श्री 108 श्री राम दुलारे लाल बाबा द्वारा की गई है। उन्होंने अपनी कठोर तपस्या और साधना से इस स्थान को सिद्ध किया है, जिससे यहाँ आने वाले हर भक्त को असीम शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। इस उत्सव में स्थानीय चोपन ब्लॉक के साथ-साथ झारखंड के गढ़वा और भवनाथपुर से आए कलाकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की विशिष्टता यह रही कि प्रत्येक आमंत्रित गायक ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दो-दो भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। सलाई बनवां और झारखंड से आए भजन गायकों ने अपनी स्वर लहरियों से पूरे वातावरण को शिवमय और भक्तिमय बना दिया।

पत्रकार साथी संगठन के मड़िहान तहसील उपाध्यक्ष के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष रंग लाया, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज Read More पत्रकार साथी संगठन के मड़िहान तहसील उपाध्यक्ष के सम्मान की रक्षा के लिए संगठन का संघर्ष रंग लाया, हत्या के प्रयास में मुकदमा दर्ज

सिहुली दरबार की ओर से सभी दर्शक को मकर संक्रांति एवं आगामी त्योहारों की ढेरों शुभकामनाएँ दी गईं। भजन संध्या के साथ-साथ दरबार में एक भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के अनुसार, ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य समाज में एकता, सद्भावना और धार्मिक चेतना को जागृत करना है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से विंशु ठाकुर, रामबरन, नंदू ठाकुर, महेंद्र ठाकुर, छोटेलाल, जनक, कृपा शंकर, लक्ष्मण प्रसाद, प्रेम शंकर, विनोद कनौजिया, विनोद सरवन, श्याम लाल, शिव शंकर, जगदीश, मुदिका, वेदनाथ, राजेंद्र, रमाशंकर, राकेश, सुशील गुप्ता, मनोज कुमार, श्याम बिहारी, राजेंद्र यादव, अभय कुमार, राजू गुप्ता और राजन गुप्ता महगु शर्मा सहित भारी संख्या में सेवादार और ग्रामीण उपस्थित रहे।

धनरुआ में 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 83 टीमें घर-घर कर रहीं भ्रमण Read More धनरुआ में 32 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य, 83 टीमें घर-घर कर रहीं भ्रमण

Post Comments

Comments