नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
Kal Ka Rashifal: इन राशि वालों को कल मिलेगा लाभ, इन्हें बरतनी होगी सावधानी
Kal Ka Rashifal: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल 12 राशियां होती हैं और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर दैनिक राशिफल का आकलन किया जाता है। 15 जनवरी 2026, गुरुवार का दिन कुछ राशियों के लिए सफलता और लाभ लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। आइए जानते हैं कल का राशिफल—
मेष राशि
कल सेहत को लेकर विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा लाभ मिल सकता है और मेहनत का पूरा फल मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। हालांकि, दिन के अंत में पैसों के लेन-देन से बचें। वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।
वृषभ राशि
दिन मिला-जुला रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों पर काम का दबाव रह सकता है और सफलता के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी। बावजूद इसके पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और घर का माहौल अच्छा बना रहेगा।
मिथुन राशि
कल का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। आय के नए स्रोत बनेंगे और व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को दिन के बीच नए अवसर मिल सकते हैं। कुल मिलाकर परिश्रम का पूरा फल मिलेगा।
कर्क राशि
संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है। दिन की शुरुआत में खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन दिन के मध्य में किसी खास काम में सफलता मिलने के योग हैं।
Read More Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा अच्छा, जानें 3 मार्च का राशिफल सिंह राशि
परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद की स्थिति बन सकती है। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ सकता है। नकारात्मक विचारों से बचें, नहीं तो आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है।
कन्या राशि
नौकरीपेशा लोगों को गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए दिन अनुकूल है। तनाव से दूर रहें।
तुला राशि
कल कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं। दिन की शुरुआत में रुकावटें आएंगी। छात्रों का मन पढ़ाई से भटक सकता है, इसलिए एकाग्रता बनाए रखना जरूरी है।
वृश्चिक राशि
गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। दिन मिले-जुले परिणाम देगा, लेकिन शाम तक मनचाहा लाभ मिल सकता है। किसी भी काम में लापरवाही न करें।
धनु राशि
दिन उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को नए अवसर या प्रमोशन मिलने के योग हैं। हालांकि, दिन के मध्य में गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहें।
मकर राशि
कल बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं, जिससे बजट प्रभावित होगा। समय और धन दोनों का सही उपयोग करें। कुछ लोगों को शारीरिक या मानसिक थकान महसूस हो सकती है।
कुंभ राशि
कल किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है। रुके हुए काम पूरे होंगे और मनचाही सफलता मिलेगी। दोपहर के समय किसी खास व्यक्ति से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है।
मीन राशि
काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। दिन की शुरुआत में चुनौतियां आएंगी, लेकिन धैर्य से काम लें। कल खुद पर ध्यान देने और आत्मविश्वास बढ़ाने की जरूरत है।
About The Author
imskarwasra@gmail.com
संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l

Comments