GK Quiz: भारत की सबसे लंबी नदियां कौन सी है? जानें ऐसे सवालों के जवाब

Sandeep Kumar  Picture
Published On

GK Quiz: देश में नदियों को लेकर चर्चा हमेशा बनी रहती है। भारत की नदियां न केवल भौगोलिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि सिंचाई, पेयजल आपूर्ति और जलविद्युत उत्पादन की रीढ़ भी मानी जाती हैं। खासतौर पर हिमालय से निकलने वाली नदियों को बर्फ और ग्लेशियर के पिघलने से पानी मिलता है, जिससे ये नदियां सालभर बहती रहती हैं। नदियों के स्रोत, उनकी सहायक नदियां और उनके बहाव से जुड़े सवाल अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओं और सामान्य ज्ञान में पूछे जाते हैं।

प्रश्न - विश्व की बड़ी नदियों में भारतीय कौन सी नदी है?

उत्तर- सिंधु नदी विश्व की बड़ी नदियों में से एक है।

प्रश्न - किन नदियों में बर्फ पिघलने से मिलता है पानी?

Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान  Read More Kal Ka Mausam: देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

उत्तर- हिमालय की नदियां को पानी मुख्य रूप से बर्फ के पिघलने से मिलता है। सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र और मेघना नदियों से हिमालय की मुख्य नदी प्रणालियां बनती हैं। यह साल भर बहने वाली नदियां होती हैं।

New Highway: दिल्ली से चेन्नई का सफर होगा आसान, जल्द बनेगा ये एक्सप्रेसवे Read More New Highway: दिल्ली से चेन्नई का सफर होगा आसान, जल्द बनेगा ये एक्सप्रेसवे

प्रश्न - ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां कौन सी हैं?

Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक  Read More Gold Silver Price: सोना-चांदी की नई कीमतें हुई जारी, यहां करें चेक

उत्तर- ब्रह्मपुत्र की प्रमुख सहायक नदियों के नाम सुबानसिरी, जिया भरेली, धनश्री, पुथीमारी, पगलादीया और मानस हैं।

प्रश्न - भारत में ब्रह्मपुत्र नदी की मुख्य सहायक नदियां कौन सी हैं?

उत्तर- ब्रह्मपुत्र की मुख्य सहायक नदियों में सुबनसिरी, धनसिरी, पुथिमारी, पगलाडिया और मानस नदियां शामिल हैं।

प्रश्न - बांग्लादेश में कौन सी नदी ब्रह्मपुत्र में मिलती हैं?

उत्तर- बांग्लादेश में तीस्ता नदी ब्रह्मपुत्र में मिलती हैं।प्रश्न - बराक नदी कहां से निकलती है?

उत्तर- बराक नदी मणिपुर की पहाड़ियों से निकलती है।

प्रश्न - बराक नदी की सहायक नदियों के नाम क्या हैं?

उत्तर- बराक नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियों में मक्कू, ट्रांग, तुइवाई, जीरी, सोनाई, रुकनी, कटाखल और जटिंगा शामिल हैं।

प्रश्न - दक्कन पठार की कौन सी प्रमुख नदियां बंगाल की खाड़ी में गिरती हैं?

उत्तर- बंगाल की खाड़ी में गिरने वाली प्रमुख दक्कन नदियों के नाम गोदावरी, कृष्णा, कावेरी और महानदी हैं।

प्रश्न - भारत की कौन सी नदियां पश्चिम की ओर अरब सागर में बहती हैं?

उत्तर- नर्मदा और तापी भारत की मुख्य नदियां हैं, जो पश्चिम की ओर अरब सागर में बहती हैं।

प्रश्न - प्रायद्वीपीय भारत में सबसे बड़ा नदी बेसिन कौन सा है?

उत्तर- गोदावरी बेसिन प्रायद्वीपीय भारत में सबसे बड़ा है और यह देश के कुल क्षेत्रफल का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है।

प्रश्न - नर्मदा और कावेरी नदियां कहां गिरती हैं?

उत्तर- नर्मदा अरब सागर में गिरती है जबकि कावेरी बंगाल की खाड़ी में गिरती है।

प्रश्न - भारत की तटीय नदियों में क्या खास है?

उत्तर- देश की अधिकांश तटीय नदियां छोटी हैं। इनमें लगभग 600 छोटी नदियां मुख्य रूप से पश्चिमी तट पर पाई जाती हैं।

प्रश्न - राजस्थान की कई नदियां समुद्र तक क्यों नहीं पहुंची हैं?

उत्तर- ऐसा माना जाता है कि राजस्थान की कई नदियों का समुद्र तक कोई रास्ता नहीं है और वे रेतीले रेगिस्तानों या खारे पानी की झीलों में गायब हो जाती हैं।

प्रश्न - भारत की रेगिस्तानी नदियों के नाम क्या हैं?

उत्तर- देश में महत्वपूर्ण रेगिस्तानी नदियों में लूनी, माछू, रूपेन, सरस्वती, बनास और घग्गर शामिल हैं।

प्रश्न - भारत की तीन सबसे लंबी नदियां कौन सी हैं?

उत्तर- देश की 3 सबसे लंबी नदियां सिंधु, ब्रह्मपुत्र और गंगा हैं।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments