राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एन सी सी के छात्रों ने रैली निकाल कर सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को किया जागरूक

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान

अजित सिंह / राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी(क्रा. ब्यूरो ) के साथ कु. रीता की रिपोर्ट

ओबरा / सोनभद्र -

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं एनसीसी द्वारा " सड़क सुरक्षा पर रैली " का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ ) प्रमोद कुमार द्वारा सर्वप्रथम महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों से अवगत कराया , एवं सरकार द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु महाविद्यालय, जनपद, मंडल एवं प्रदेश स्तर पर कराई जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं दिए जाने वाले पुरस्कारों के विषय में भी विस्तार से बताया l

IMG-20260113-WA0059

अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन Read More अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के विरुद्ध दर्ज एफआईआर पर कांग्रेस का भारी प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ) प्रमोद कुमार ने सड़क सुरक्षा रैली को हरि झंडी दिखा कर रवाना किया l रैली के साथ एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारीगण एवं महाविद्यालय में उपस्थित सभी प्राध्यापकगण साथ थे रैली में सभी छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया एवं सड़क सुरक्षा पर विभिन्न स्लोगन का उद्घोष किया l इस अवसर पर रोड सेफ्टी क्लब के संयोजक डॉ आलोक यादव, डॉ संतोष कुमार सैनी, डॉ विकास कुमार,एनएसएस एवं एनसीसी प्रभारी डॉ सचिन कुमार, डॉ. उपेंद्र कुमार,डॉ विभा पाण्डेय, डॉ.संघमित्रा, डॉ.अंजलि मिश्रा इत्यादि प्राध्यापक गणों के साथ-साथ राजेश्वर रंजन , धर्मेंद्र कुमार, महेश पांडेय अरुण , कुंदन, मनीष, सरफुद्दीन इत्यादि कर्मचारीगण एवं अदिति, राखी, अंकिता, रघुराज, हृदय, सुमित, सादिर, रंगीली तथा छात्रावास के छात्र एवं महाविद्यालय के सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव,कोहराम  Read More संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव,कोहराम 

Post Comments

Comments