Kal Ka Mausam: हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम? देखें पूर्वानुमान

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Kal Ka Mausam: कल यानी 14 जनवरी को देशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाएगा। इस मौके पर लोग पतंगबाजी और पर्व की खुशियों में जुटेंगे, लेकिन इससे पहले भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी के अनुसार उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। खासतौर पर 6 राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर परेशानी बढ़ा सकती है, जबकि पहाड़ी इलाकों में हल्की से मध्यम बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

मकर संक्रांति पर बारिश की कितनी संभावना?

मकर संक्रांति के दिन बारिश की संभावना बेहद कम है, लेकिन उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और जम्मू-कश्मीर में घना कोहरा और ठंड लोगों का मूड बिगाड़ सकता है। पहाड़ी राज्यों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल के मनाली, लाहौल-स्पीति और जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग व पहलगाम में बर्फ गिरने की संभावना जताई गई है। उत्तराखंड में पाले का अलर्ट भी जारी किया गया है।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली में मकर संक्रांति की सुबह शीतलहर चलेगी और 10 से 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चल सकती हैं। हालांकि दोपहर 11 बजे के बाद आसमान साफ होने की संभावना है, जिससे पतंगबाजी का मजा लिया जा सकेगा। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश में शीतलहर का असर

उत्तर प्रदेश में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। कानपुर, बरेली, लखनऊ, आगरा, अमेठी, मेरठ सहित कई जिलों में घना कोहरा और ठंड परेशान कर सकती है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जान लें आज के ताजा भाव   Read More Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुई जारी, जान लें आज के ताजा भाव

बिहार में कड़ाके की ठंड

बिहार में मकर संक्रांति पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने से यातायात प्रभावित हो सकता है। पटना सहित कई जिलों में शीतलहर का असर रहेगा। पटना में अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम 8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जान लें ये बड़ा अपडेट  Read More PM Kisan Yojana: कब आएगी पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त? जान लें ये बड़ा अपडेट

हरियाणा में ठिठुरन बढ़ेगी

हरियाणा में मकर संक्रांति के दिन भीषण ठंड की चेतावनी दी गई है। गुरुग्राम, हिसार और नारनौल जैसे इलाकों में तापमान 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। सुबह के समय हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी।

Rule Change: कल 1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर Read More Rule Change: कल 1 मार्च से बदल जाएंगे ये नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में भारी ठंड के साथ बर्फबारी की संभावना जताई गई है। पहलगाम, गुलमर्ग, अनंतनाग और बारामूला में बर्फ गिर सकती है। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम 4 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

उत्तराखंड और हिमाचल का हाल

उत्तराखंड में तापमान 1 से 2 डिग्री तक गिर सकता है। मसूरी और देहरादून में ठंड बढ़ेगी। वहीं हिमाचल प्रदेश के मनाली, कुल्लू, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मनाली में तापमान शून्य से नीचे जा सकता है।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी अलर्ट

राजस्थान के सीकर, जयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में भी घने कोहरे और ठंड की चेतावनी दी गई है। भोपाल में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments