Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त उछाल, चेक करें ताजा रेट्स

Sandeep Kumar  Picture
Published On

Gold Silver Price: सर्राफा बाजारों में आज चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला, जबकि सोने में मामूली तेजी दर्ज की गई। दोनों ही कीमती धातुएं एक बार फिर नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। चांदी के भाव में एक ही दिन में 5,971 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी हुई, वहीं सोना सिर्फ 25 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ।

नए साल की शुरुआत से अब तक चांदी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है। महज 13 दिनों में चांदी के दाम 32,327 रुपये प्रति किलो उछल चुके हैं। इसी अवधि में सोना भी 7,287 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हो गया है।

आज सर्राफा बाजार में चांदी का भाव बिना जीएसटी 2,57,283 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। जीएसटी जोड़ने के बाद चांदी की कीमत 2,70,629 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं, 24 कैरेट सोना बिना जीएसटी 1,40,482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि जीएसटी सहित इसका रेट 1,44,690 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया।

सोमवार को चांदी बिना जीएसटी 2,56,776 रुपये प्रति किलो और सोना 1,40,449 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। मौजूदा तेजी के साथ बिना जीएसटी सोना और चांदी दोनों ही अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर बने हुए हैं।

सोनिया गांधी बोलीं- खामेनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है Read More सोनिया गांधी बोलीं- खामेनेई की हत्या पर मोदी सरकार की चुप्पी तटस्थता नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से पीछे हटना है

ये सभी दरें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी की गई हैं। आईबीजेए दिन में दो बार भाव जारी करता है—पहली बार दोपहर करीब 12 बजे और दूसरी बार शाम करीब 5 बजे। फिलहाल ये दोपहर के रेट हैं।

पद का सबसे बड़ा दुरुपयोग: अपने भाई के खिलाफ केस करने वाले जज पर सुप्रीम कोर्ट Read More पद का सबसे बड़ा दुरुपयोग: अपने भाई के खिलाफ केस करने वाले जज पर सुप्रीम कोर्ट

कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा भाव

Bank Holidays: मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Read More Bank Holidays: मार्च महीने में इतने दिन बैंक रहेंगे बंद, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

23 कैरेट सोना आज 32 रुपये की बढ़त के साथ 1,39,919 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला। जीएसटी सहित इसकी कीमत 1,44,116 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

22 कैरेट सोना 31 रुपये महंगा होकर 1,28,682 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। जीएसटी के साथ इसका रेट 1,32,542 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

18 कैरेट सोने में 25 रुपये की तेजी आई है। आज यह 1,05,362 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और जीएसटी समेत 1,08,522 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

14 कैरेट सोना भी 19 रुपये चढ़कर 82,182 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला है। जीएसटी के साथ इसकी कीमत 84,647 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है।

About The Author

Sandeep Kumar  Picture

imskarwasra@gmail.com

संदीप कुमार मीडिया जगत में पिछले 2019 से ही सक्रिय होकर मीडिया जगत में कार्यरत हैं। अख़बार के अलावा अन्य डिजिटल मीडिया के साथ जुड़े रहे हैं। संदीप का पॉलिटिकल न्यूज, जनरल न्यूज में अनुभव रहा है। साथ ही ऑनलाइन खबरों में काफी अनुभव है l 

Post Comments

Comments